Sonakshi Sinha: शादी के बंधन में बंधने वाली है सोनाक्षी सिन्हा, इस दिन बजेगी शहनाई

शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली भी शादी करने जा रही है। सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से खबर खूब लाइमलाइट बटोर रही है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

Sonakshi Sinha: शादी के बंधन में बंधने वाली है सोनाक्षी सिन्हा, इस दिन बजेगी शहनाई

Sonakshi Sinha: साल 2024 में बॉलीवुड में कई शहनाईयां बजी है। सबसे पहले मि. परफेक्शनिस्ट आमिर खान की लाडली इरा खान (ira khan) की शादी,रकुल प्रीत सिंह - जैकी भगनानी (rakul preet singh - jacky bhagnani) और अरबाज खान और शूरा खान (arbaz khan- shura khan) की शादी। साल की शुरुआत ही शादी की शहनाईयों से हुई थी। वहीं इस बीच खबर आ रही है कि शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली भी शादी करने जा रही है। सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से खबर खूब लाइमलाइट बटोर रही है। 

शादी करने वाली है सोनाक्षी सिन्हा 

हीरामंडी (heeramandi) की फरीदन यानी सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर लंबे समय से चल रही थी लेकिन कई बार एक्ट्रेस ने इन खबरों को खारिज कर दिया। वहीं अब फिर से एक्ट्रेस की शादी की खबरों ने आग पकड़ ली है। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी 23 जून को शादी करने वाली है। इंटरनेट पर उनकी शादी की खबरें काफी तेजी से वायरल हो रही है। 

कौन है सोनाक्षी का दूल्हा?

वहीं बात करें अगर सोनाक्षी के दूल्हे की तो सोनाक्षी अपने लान्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी कर रही है। दोनो लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। हालांकि दोनों ने कभी भी एक दूसरे संग डेटिंग को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नही की। लेकिन दोनों को अकसर एक साथ स्पॉट किया जाता रहा है जिससे उनके अफेयर की खबरें काफी चलती रही है। हालांकि अभी अपनी शादी को लेकर भी एक्ट्रेस या उनके फैंमिली ने शादी को लेकर कोई कंफर्मेशन नही किया है।