Nora fatehi affair: कई स्टार्स संग रह चुका है अफेयर, जानिए नोरा फतेही के जन्मदिन पर कुछ खास बातें

नोरा को सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में काम करने का मौका मिला और फिर एक्ट्रेस ने ‘बाटला हाउस’ में ‘साकी साकी’ और फिल्म 'स्त्री' में 'कमरिया' पर डांस कर सभी को मदहोश कर दिया। फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के गाने हाय गर्मी से नोरा ने डांस फ्लोर पर आग लगा दी थी। इस गाने के हुक स्टेप लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Nora fatehi affair: कई स्टार्स संग रह चुका है अफेयर, जानिए नोरा फतेही के जन्मदिन पर कुछ खास बातें

Nora fatehi Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस नोरा फतेही  (Actress Nora Fatehi) जिन्हें खुदा ने बड़ी फुरसत से तराशा है, ये हम नहीं बल्कि उनके दिवाने उनके आशिक कहा करते है। नोरा फतेही ने अपने सिजलिंग लुक और हॉट डांस मूव्य से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है, कहा तो ये भी जाता है कि उनकी सेक्सी अदाओं से पारा इतना हाई हो जाता है कि थर्मामीटर तक टूट जाता है। 32 साल की हो चुकी बी टाउन की बेली डांसर नोरा फतेही (belly dancer nora fatehi) काफी कम समय में सात समुंदर पार से आकर भारत में अपनी एक खास पहचान बना ली है।  जी हां नोरा इंडियन नहीं बल्कि कैनेडियन हैं। आज नोरा के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बतातें है। 

पांच हजार रुपये लेकर इंडिया आई थी

लैविश लाइफ इन्ज्वाय करने वाली नोरा फतेही सिर्फ पांच हजार रूपये लेकर इंडिया बॉलीवुड स्टार बनने आईं थी। नोरा ने स्ट्रगलिंग के दिनों में गुजारा करने के लिए कॉफी शॉप में काम किया करती थीं और फिर उन्होंने टेलीकॉलर की भी जॉब की थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की लाइफ में एक दौर ऐसा भी था, जब वो लॉटरी के टिकट तक बेचती थीं। नोरा के पेरेंट्स उन्हें डांस और एक्टिंग में करियर बनाने की बजाए पढ़ाई पर फोकस करने की सलाह देते थे लेकिन उन्होंने अपना सपना पूरा करने की ठान ली थी। 

आईटम सांग्स से मिली पहचान

फिल्म रोर टाइगर ऑफ सुंदरबन' (Roar Tiger of Sunderbans) से नोरा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, फिर वो ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली द बिगनिंग (Baahubali The Beginning) में भी नजर आई थी। वहीं आइटम सांग ओ साकी साकी और मुकाबला से लेकर गर्मी तक में नोरा ने एक के बाद एक कई आईटम डांस किये। फिल्म को भले ही एवरेज प्वॉइंट्स मिले हों लेकिन नोरा फतेही लोगों के दिलो दिमाग पर छा गई। नोरा के डांस मूव्स कमाल के हुआ करते हैं। 

बिग बॉस 9 में आईं नजर 

साउथ सिनेमा में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद नोरा ने ‘बिग बॉस 9’ (‘Bigg Boss 9’) में हिस्सा लिया। इस शो में नोरा ने ऐसे लटते-झटके दिखाए कि वो रातोंरात स्टार बन गई। इसके बाद नोरा ने रिएलटी शो ‘झलक दिखला जा’ (‘jhalak dikhala ja’)में अपने डांस से पूरी दुनिया को दीवाना बना लिया। इस शो के बाद नोरा ने जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में ‘दिलबर दिलबर’ सॉन्ग में अपनी कमरिया कुछ ऐसी लचकाई कि ये डांस उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। 

इसके बाद नोरा ने सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में काम करने का मौका मिला और फिर एक्ट्रेस ने ‘बाटला हाउस’ में ‘साकी साकी’ और फिल्म 'स्त्री' में 'कमरिया' पर डांस कर सभी को मदहोश कर दिया। फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के गाने हाय गर्मी से नोरा ने डांस फ्लोर पर आग लगा दी थी। इस गाने के हुक स्टेप लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कई सेलेब्स संग रह चुका अफेयर 

नोरा फतेही के अफेयर्स की बात करें तो इनका लव अफेयर सबसे पहले अंगद बेदी (Angad Bedi) के साथ रहा। इसके बाद नोरा का नाम प्रिंस नरुला (Prince Narula) संग जुड़ा,दोनों की मुलाकात बिग बॉस 9 के घऱ में हुई थी।दोनों की किस करते हुए कुछ फोटोज भी वायरल हुई थी। खबरें तो ये भी थी कि टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार (T Series owner Bhushan Kumar)  के साथ भी नोरा के रिश्ते थें। वहीं नोरा फतेही का नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Mahathug Sukesh Chandrashekhar) के साथ भी जुड़ा। 

वहीं बात करें कि अगर उनकी सोशल मीडिया लाइफ की तो सोशल प्लेटफॉर्म पर नोरा के लाखों फॉलोअर्स हैं। करोड़ो लोग नोरा पर जान छिड़कते है उनके लुक्स, डांस और अदाओं के कायल है। अब हम तो यहीं कहेंगे कि नोरा आप यूं ही हंसती रहें और अपने सिजलिंग डांस से लोगों को लुभाती रहें।