SP State President : चुनाव के बीच सपा ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

SP State President : चुनाव के बीच सपा ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

SP State President : लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी (SP) ने एक बड़ा बदलाव किया है। सपा ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। अब नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बतादें कि नरेश फतेहपुर लोकसभा सीट (Fatehpur Lok Sabha Elections) से चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के बीच अखिलेश यादव का ये फैसला कई मायनों में अहम माना जा रहा है। यह बदलाव पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक यानी पीडीए फार्मूले के तहत देखा जा रहा है।