Ramnavami 2024: रामनवमी पर भगवान राम को लगाये ये भोग, हो जायेंगे प्रसन्न

देशभर में राम नवमी के पर्व को अधिक धूमधाम के साथ मनाया जाता है। रामभक्त राम नवमी के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल यह त्योहार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार रामनवमी 19 अप्रैल को मनाई जाएगी।

Ramnavami 2024: रामनवमी पर भगवान राम को लगाये ये भोग, हो जायेंगे प्रसन्न

Ramnavami 2024: देशभर में राम नवमी के पर्व को अधिक धूमधाम के साथ मनाया जाता है। रामभक्त राम नवमी के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल यह त्योहार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार रामनवमी 19 अप्रैल को मनाई जाएगी।

इस खास अवसर पर भगवान श्रीराम की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही प्रभु राम को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि प्रभु को प्रिय चीजों का भोग लगाने से पूजा पूर्ण होती है और भगवान श्रीराम प्रसन्न होते हैं..तो चलिए आज आपको बताते हैं कि प्रभु राम को किन चीजों का भोग लगाना कल्याणकारी होता है...

भगवान राम के प्रिय भोग 

माना जाता है कि भगवान राम को पंचामृत का भोग न लगाने से पूजा अधूरी रहती है। ऐसे में आप रामनवमी की पूजा के दौरान प्रभु को पंचामृत का भोग लगा सकते हैं।
इसके अलावा भगवान राम के भोग में खीर को भी शामिल कर सकते हैं। मान्यता है कि जब राजा दशरथ के घर भगवान राम और समेत चारों भाइयों का जन्म हुआ था, तो उस समय खीर ही बनाई गई थी। ऐसे में आप भगवान राम को खीर का भोग लगा सकते हैं।

अगर आप परिवार में खुशहाली चाहते हैं, तो इसके लिए आप राम नवमी पर मीठे बेर और कंदमूल का भोग लगाएं। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान राम ने वनवास के दौरान कंदमूल का सेवन किया था। मान्यता है कि प्रभु को कंदमूल और बेर का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

भगवान श्रीराम के भोग के लिए आप घर पर केसर भात बना सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि प्रभु को केसर भात का भोग लगाने दरिद्रता से छुटकारा मिलता है।
राम नवमी आने वाली है ऐसे में आप भी इस वीडियो मे बताए गए चीजों का भगवान श्रीराम को भोग लगाएंगे तो घर में हमेशा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।