Rain and Heatwave: देश के 14 राज्यों में बारिश और 8 में हीटवेव का अलर्ट, नंदयाल रहा सबसे ज्यादा तापमान

उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में तेज धूप और लू ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक पहुंच गया है।

Rain and Heatwave: देश के 14 राज्यों में बारिश और 8 में हीटवेव का अलर्ट, नंदयाल रहा सबसे ज्यादा तापमान

Rain and Heatwave: उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में तेज धूप और लू (strong sun and heat) ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक पहुंच गया है। उधर, देश के पहाड़ी इलाकों (hilly areas) में बारिश और बर्फबारी भी जारी है। इस बीच, मौसम विभाग (weather department) ने 14 राज्यों में बारिश और 8 राज्यों में हीटवेव (heatwave) की संभावना जताई है।

आंध्र प्रदेश के दो जिलों में 40 के ऊपर पहुंचा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में लू चलने की संभावना है। इन राज्यों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर तक पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा तापमान 44.5 डिग्री आंध्र प्रदेश के नंदयाल में दर्ज किया गया। वहीं दूसरे नबंर पर आंध्र का ही दूसरा शहर अनंतपुर रहा। यहां शनिवार को तापमान 44.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। 

यूपी-बिहार में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तक यानी 7 से 10 अप्रैल तक ओले-बारिश का दौर रहेगा। 30 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। वहीं यूपी बिहार के कुछ जिलों में आज लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में दक्षिण बिहार में भभुआ, रोहतास, बांका, जमुई, औरंगाबाद, गया, नवादा में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यूपी के वाराणसी, गोरखपुर, बरेली समेत कई जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। वहीं पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।