Rahul Gandhi in Ujjain: राहुल गांधी ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में की पूजा

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के चौथे दिन मंगलवार को उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की।

Rahul Gandhi in Ujjain: राहुल गांधी ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में की पूजा

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के चौथे दिन मंगलवार को उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर पहुंच कर उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तहत मध्य प्रदेश में हैं। मंगलवार को उनकी यात्रा का चौथा दिन रहा। वह ब्यावरा, शाजापुर होते हुए उज्जैन पहुंचे। उन्होंने यहां बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

पार्टी के कई नेता रहे मौजूद

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यात्रा के पहले दिन शामिल हुए और इसके बाद मंगलवार को उज्जैन में यात्रा का हिस्सा बने।राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' ने 2 मार्च को मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश किया था। यह यात्रा ग्वालियर, शिवपुरी, गुना होते हुए उज्जैन पहुंची। यात्रा 6 मार्च तक मध्य प्रदेश में रहेगी और उसके बाद आगे बढ़ जाएगी।

राहुल की यात्रा में लगे मोदी मोदी के नारे

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में है और मंगलवार को उसका चौथा दिन है। चौथे दिन यात्रा ब्यावरा से शाजापुर पहुंची। वे अपने वाहन से जब आगे बढ़ रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़े लोगों ने मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाए।

यह भी पढ़े- https://dailyRahul Gandhi In M.P: मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे, लोगों ने राहुल को थमाया आलूline.in/Rahul-Gandhi-In-M.P:-Modi-Modi-slogans-raised-during-Rahul-Gandhis-visit-in-Madhya-Pradesh-people-handed-potatoes-to-Rahul

नारे सुनकर राहुल गांधी ने अपना वाहन रुकवाया। वाहन रुकने के बाद राहुल गांधी उतरे और उन लोगों के करीब पहुंच गए जो मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। इन लोगों ने राहुल गांधी को आलू भी सौंपे। और कहा इससे सोना उगा के दिखाइये, जिसके जवाब में राहुल ने कहा कि अगली बार सोना लेके आउंगा। और फिर राहुल गांधी आगे बढ़ गए।