RO - ARO Paper Leak 2024 : RO-ARO पेपर लीक के मास्टर माइंड को हाईकोर्ट से मिली जमानत

बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरओ-एआरओ पेपर लीक के मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को जमान दे दी। राजीव यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले का भी मास्टरमाइंड रहा है।

RO - ARO Paper Leak  2024 : RO-ARO पेपर लीक के मास्टर माइंड को हाईकोर्ट से मिली जमानत

RO- ARO Paper Leak  2024 : बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने आरओ-एआरओ पेपर लीक (RO-ARO Paper Leak Accused) के मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को जमान दे दी। राजीव यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा (Uttar Pradesh Police Recruitment ) पेपर लीक मामले का भी मास्टरमाइंड रहा है। 2 मार्च को यूपी लोक सेवा आयोग (UP Public Service Commission) के सचिव अशोक कुमार ने RO-ARO पेपर लीक मामले में प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने (Civil Lines Police Station Prayagraj) में शिकायत दर्ज कराई था। जांच में राजीव नयन मिश्रा का नाम मास्टरमाइंड का रूप में सामने आया था।

4 भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में दोषी

बतादें कि 11 फरवरी, 2024 को RO-ARO की परीक्षा हुई थी। जिसमें पेपर लीक शिकायतें हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो राजीव नयन मिश्रा नाम सामने आया जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि राजीव अब तक कुल 4 भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में दोषी पाया था। आरोप है कि चारों परीक्षा में उसे परीक्षा से पहले ही 50-50 लाख रुपए से ज्यादा मिले थे।

10 लाख रुपए में खरीदा था पेपर

राजीव यूपी पुलिस भर्ती और RO/ARO परीक्षा में वह मुख्य आरोपी बनकर सामने आया। राजीव ने RO/ARO का पेपर के लिए प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी सुशील रघुवंशी को 10 लाख दिए थे। उस पेपर को उसने करीब 15 लोगों को भेजा था।  बतादें मेरठ, नोएडा और कौशांबी में दर्ज मामलों में पहले ही राजीव नयन मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। कौशांबी पुलिस ने RO-ARO पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा समेत 23 सदस्यों पर गैंगस्टर लगा दिया है।