Priyanka Gandhi In Kullu: हिमाचल के कुल्लू में प्रियंका गांधी कर रही सभा, पीएम मोदी पर किया कटाक्ष

लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण के मतदान बाकी है। जिसको लेकर सभी नेता काफी तेजी से प्रचार प्रसार कर रहे है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र‌ के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने पहले कुल्लू में जनसभा संबोधित की इसके बाद फिर वह मंडी के सुंदरनगर पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

Priyanka Gandhi In Kullu: हिमाचल के कुल्लू में प्रियंका गांधी कर रही सभा, पीएम मोदी पर किया कटाक्ष

Priyanka Gandhi In Kullu लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण के मतदान बाकी है। जिसको लेकर सभी नेता काफी तेजी से प्रचार प्रसार कर रहे है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र‌ के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने पहले कुल्लू में जनसभा संबोधित की इसके बाद फिर वह मंडी के सुंदरनगर पहुंची हैं।

कुल्लू में PM नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

प्रियंका ने इससे पहले उन्होंने कुल्लू में PM नरेंद्र मोदी पर तीखी टिप्पणी की। प्रियंका ने कहा कि जिस पर छापे मारे, उनसे इन्होंने चंदा लिया। केस ठंडे बस्ते में डाल दिए। छापे बंद हो गए। ये इनकी ईमानदारी और सभ्यता है। प्रियंका ने आगे कहा कि पिछले साल हिमाचल में आपदा आई, लेकिन केंद्र ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया। जबकि मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं। केंद्र ने हिमाचल में कांग्रेस की सरकार होने के कारण राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं की। प्रियंका ने कहा कि आज अडाणी ही खूब फल-फूल रहे हैं। उनके बेटे-बेटियों की शादियां हम देखते हैं। करोड़ों-करोड़ों के लहंगे-चोले पहन रहे हैं। हमारे गरीब लोगों, किसानों व कारोबारियों को कोई नहीं पूछ रहा।

प्रियंका - लोकतंत्र को किया जा रहा खत्म

प्रियंका ने आगे जनसभा में कहा- मीडिया खरबपतियों ने खरीद रखी है। कोई सवाल ही नहीं उठा रहा। पूर्व सरकार थी तो सवाल उठाए जाते थे। लोकतंत्र में यह जरूरी भी है। मगर आज स्थिति उल्टी है। लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा। मीडिया सवाल ही नहीं कर रहा।

प्रियंका ने पीएम मोदी को दी चुनौती
प्रियंका ने आगे कहा कि देश में आज देश ऐसी राजनीति हावी हो गई है पूरे देश में जिसमें इनके नेता सोच रहे हैं कि हिंदु-मुस्लिम करके वोट ले लेंगे और सत्ता हासिल कर लेंगे। इसलिए हर चुनाव में यही बात होती है। उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो एक चुनाव महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार जैसे मुद्दे पर लड़ ले।