Pratapgarh Lok Sabha Election 2024 :भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता ने किया नामांकन, केशव प्रसाद ने कहा अमेठी छोड़ कर भागे राहुल

शु्क्रवार को प्रतापगढ़ में भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता ने किया नामांकन किया। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मजूद रहे। केशव प्रसाद ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यूपी में 80 में 80 सीट भारतीय जनता पार्टी जीत रही है।

Pratapgarh Lok Sabha Election 2024 :भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता ने किया नामांकन, केशव प्रसाद ने कहा अमेठी छोड़ कर भागे राहुल

Pratapgarh Lok Sabha Election 2024 : शु्क्रवार को प्रतापगढ़ में भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता (BJP candidate Sangam Lal Gupta) ने किया नामांकन किया। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मजूद रहे। केशव प्रसाद ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यूपी में 80 में 80 सीट भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। सपा-बसपा कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। उन्होंने कहा कि कोई सीट छोड़कर के भाग रहा है तो कोई पार्टी छोड़ कर भाग रहा है। डिप्टी सीएम (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने राहुल गांधी पर तंज कसा कहा कि पहले (Rahul Gandhi) अमेठी छोड़कर भाग गए, 2024 में रायबरेली हारने के बाद बाप की बपौती कहना छोड़ देंगे।

यूपी में 80 में 80 सीट जीत रही है भाजपा

प्रतापगढ़ में भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता (Pratapgarh Lok Sabha Election 2024) के नामांकन से पहले ITI ग्रांउड में जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम यूपी की 80 मे 80 सीट जीत रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हम अच्छे लोगों से अपील करते हैं कि तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए कमल के फूल पर वोट दें। प्रतापगढ़ में संगम लाल और बाकी सीटों पर भाजपा और हमारे गठबंधन के प्रत्याशी जीत रहे हैं।

सपा, बसपा और कांग्रेस में भगदड़ मची

सपा, बसपा और कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। भारतीय जनता पार्टी में बड़े-बड़े और छोटे कार्यकर्ताओं की आने की होड़ लगी हुई है।वहीं राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी (Amethi Lok Sabha Elections 2024) छोड़कर भाग गए हैं। 2024 में रायबरेली से भी चुनाव हार जाएंगे। जो कहते है कि अमेठी और रायबरेली उनकी बाप की बपौती है। आतंकवाद नक्सलवाद अराजकता भ्रष्टाचार सब कुछ खत्म करके दम लेंगे।

ये भी पढ़ें..

PM Modi Bengal Visit : पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला, 'अमेठी से इतना डर गए कि अब रायबरेली में रास्ता खोज रहे'

Rae Bareli Lok Sabha Chunaav 2024 : राहुल के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर भाजपा का हमला, ‘क्यों भाग गए, कहीं हार का डर तो नहीं’