PM Modi: जनजातीय गौरव दिवस पर झारखंड पहुंचे पीएम मोदी, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी बिरसा मुंडा की जयंती यानि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू पहुंचे। पीएम मोदी यहां भगवान बिरसा की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके परिजनों से बात की।

PM Modi: जनजातीय गौरव दिवस पर झारखंड पहुंचे पीएम मोदी, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

PM Modi: झारखंड का आज स्थापना दिवस है और बिरसा मुंडा की जयंती भी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के दौरे पर है। पीएम मोदी बिरसा मुंडा की जयंती यानि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू पहुंचे। पीएम मोदी यहां भगवान बिरसा की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके परिजनों से बात की। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा संग्रहालय संग्रहालय देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। 

प्रधानमंत्री मोदी बिरसा मुंडा संग्रहालय में करीब 15 से 20 मिनट तक रहे। इसके बाद पीएम मोदी सीधे बिरसा मुंडा स्मृति पार्क से रांची एयरपोर्ट जाएंगे जहां से हेलिकॉप्टर से खूंटी फिर सड़क मार्ग से उलिहातू पहुंचेंगे। बता दें कि नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो धरती आबा बिरसा मुंडा की जन्म स्थली पर उनकी जयंती पर उलिहातू जा रहें है। पीएम मोदी बिरसा मुंडा की माटी को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद पीएम मोदी भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से भी मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी खूंटी में करेगें जनसभा 

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी खूंटी में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे और यहां से कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। शिक्षा विभाग की तीन योजनाओं का यहां ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। इसके अन्तर्गत धनबाद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आईआईटी-आईएसएम और रांची आईआईएम के नव निर्मित भवन का ऑनलाइन उद्घाटन होना है। रांची के कांके स्थित सांगा में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के लिए बन रहे भवन का ऑनलाइन शिलान्यास यहां होना है।

क्यों मनाया जाता है जनजातीय गौरव दिवस 

बिरसा मुंडा एक स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और देश के बड़े आदिवासी नेता थे। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। सरकार ने बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। इसी तारीख को देश भर के आदिवासी समुदाए बिरसा मुंडा को भगवान के रूप में सम्मानित करते है। इसी के तहत आज देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर हैं। पीएम मोदी इस अवसर पर आज 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाने और पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी करने के लिए झारखंड में खूंटी के बिरसा महाविद्यालय में उपस्थित रहेंगे।  इस कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेताओं ने जनजातीय गौरव दिवस पर बिसरा मुंडा को नमन किया है।