Veer Bal Diwas 2023: वीर बाल दिवस कार्यक्रम ने पीएम मोदीने लिया हिस्सा,'आज का युवा कुछ कर गुजरना चाहता है'

वीर बाल दिवस के मौके पर आज दिल्ली के भारत मंडपम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंस्सा लिया। कार्यक्रम में सिख समुदाय के सदस्य गतका (सिख मार्शल आर्ट) का प्रदर्शन किया।

Veer Bal Diwas 2023: वीर बाल दिवस कार्यक्रम ने पीएम मोदीने लिया हिस्सा,'आज का युवा कुछ कर गुजरना चाहता है'

Veer Bal Diwas 2023: वीर बाल दिवस के मौके पर आज दिल्ली के भारत मंडपम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंस्सा लिया। कार्यक्रम में सिख समुदाय के सदस्य गतका (सिख मार्शल आर्ट) का प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मार्च-पास्ट को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

भारत मंडपम में वीर बाल दिवस समारोह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा  "वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रतीक है। पिछले वर्ष देश ने पहली बार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के तौर पर मनाया था। तब पूरे देश में सभी ने भाव विभोर होकर साहिबजादों की वीर गाथाओं को सुना था। वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है। ये दिन हमें याद दिलाता है कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती।"

साथ ही पीएम मोदी ने ने कहा "आज भारत, दुनिया के उन देशों में से है, जो देश सबसे ज्यादा युवा देश है। इतना युवा तो भारत अपनी आजादी की लड़ाई के समय भी नहीं था। जब उस युवाशक्ति ने देश को आजादी दिलाई, तो आज की युवाशक्ति भारत को किस ऊंचाई पर ले जा सकती है। यह कल्पना से परे है। हमें इस मिट्टी की आन-बान-शान के लिए जीना है, हमें देश को बेहतर बनाने के लिए जीना है। हमें इस महान राष्ट्र की संतान के रूप में, देश को विकसित बनाने के लिए जीना है, जुटना है, जूझना है और विजयी होकर निकलना है।" प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आध्यात्मिक नेताओं, सामाजिक संगठनों से नशीली दवाओं के इस्तेमाल के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की अपील की।