Ayodhya News: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामलला के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 1 मई को आएंगी रामनगरी

अयोध्या में राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के बाद करीब तीन महीने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामलला के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू एक मई को अयोध्या के दौरे पर आ रहीं हैं।

Ayodhya News: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामलला के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 1 मई को आएंगी रामनगरी

Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर (Ram temple in Ayodhya) की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के बाद करीब तीन महीने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) रामलला के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू एक मई को अयोध्या (Ayodhya) के दौरे पर आ रहीं हैं। राममंदिर में लला का दर्शन के साथ ही वो हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) भी जाएंगी। इसके अलावा वे शाम को सरयू के किनारे होने वाली आरती में भी शामिल हो सकती हैं। हालांकि, राष्ट्रपति कार्यालय (President's Office) की ओर से अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। 

प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति का पहला दौरा

बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति मुर्मू का यह पहला दौरा है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राष्ट्रपति भवन के अफसरों ने यूपी सरकार और अयोध्या प्रशासन से संपर्क किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू अयोध्या में करीब करीब तीन घंटे तक रहेंगी। वे 1 मई की शाम करीब चार बजे अयोध्या एयरपोर्ट (Ayodhya Airport) पहुंच सकती हैं। राष्ट्रपित मुर्मू सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगी। इसके बाद वे राम मंदिर जाएंगी। 

उपराष्ट्रपति भी आ सकते हैं रामनगरी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) की भी रामनगरी अयोध्या आने की संभावना है। वे 30 अप्रैल से तीन मई के बीच अयोध्या आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, उपराष्ट्रपति 30 अप्रैल से 3 मई के बीच आ सकते हैं। अयोध्या प्रशासन (Ayodhya Administration) राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।