OP Rajbhar: ओपी राजभर ने फिर दिया बड़ा बयान, कहा- बिहार-गुजरात की तर्ज पर यूपी में भी बैन हो शराब

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। उन्होंने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ओपी राजभर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भी बिहार और गुजरात की तरह पूर्ण रूप से शराब पर बैन होना चाहिए।

OP Rajbhar: ओपी राजभर ने फिर दिया बड़ा बयान, कहा- बिहार-गुजरात की तर्ज पर यूपी में भी बैन हो शराब

OP Rajbhar: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar) अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। उन्होंने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ओपी राजभर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी बिहार (Bihar) और गुजरात (Gujarat) की तरह पूर्ण रूप से शराब पर बैन होना चाहिए। राज्य में जब तक ऐसा नहीं किया जाएगा, गरीबों का कल्याण नहीं होगा। यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने यह बयान राजधानी लखनऊ के दारूलशफा (Darulshafa of Lucknow) में आयोजित एक महिला मोर्चा बैठक में दिया। 

‘अपने अधिकारों को लेकर खुद कानून बना लेंगी महिलाएं’

इसके अलावा, ओपी राजभर ने उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा (Uttar Pradesh Mahila Morcha) की समीक्षा बैठक में कहा कि चुनाव आयोग और सरकार एक ऐसा कानून बनाए जिसमें लोकसभा और विधानसभा की 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हों। महिलाएं विधानसभा और संसद पहुंचेंगी तो अपने अधिकारों को लेकर कानून खुद बना लेंगी।

महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ी सुभासपा- राजभर

ओपी राजभर ने कहा कि सुभासपा शुरू से ही महिलाओं के अधिकार, मान-सम्मान के लिए लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश में उनकी सुभासपा की जो पहचान बनी है। उसमें महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। पार्टी ने राज्य भर में जब भी सामाजिक मुद्दों पर आंदोलन किए, तब पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। इस बार उनकी पार्टी महिलाओं को जगाने और एक साथ लाने का अभियान शुरू कर चुकी है। सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं में बेटियों के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित कर उन्हें फ्री शिक्षा दी जाए।

2023 में एनडीए में शामिल हुए थे राजभर

बता दें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) 2024 से पहले जुलाई 2023 में एनडीए (NDA) में शामिल हो गए थे। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) से मुलाकात की थी। उसके बाद गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया था। एनडीए गठबंधन में शामिल होने पर ओपी राजभर ने कहा था कि हमने 14 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह से मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें 2024 का चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया। ओपी राजभर ने एनडीए में शामिल होने के बाद पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah), सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को धन्यवाद दिया था। 

2022 के चुनाव में राजभर ने अखिलेश से किया गठबंधन

इससे पहले 2022 के विधानसभा चुनाव में ओपी राजभर की पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था। राजभर ने अखिलेश याजव के साथ मिलकर चुनावी कैंपेन संभाला था। उन्होंने जीत के लिए कई रणनीतियां बनाईं और योगी सरकार को घेरने की कोशिश की थी। हालांकि, चुनावी परिणाम दोनों के पक्ष में नहीं आए थे। इसके बाद ओपी राजभर ने अखिलेश से सियासी दूरियां बना ली थी।

कौन हैं ओम प्रकाश राजभर

ओपी राजभर यानी ओमप्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष हैं। वे उत्तर प्रदेश के जहूराबाद (Zahoorabad) निर्वाचन क्षेत्र से 17वीं विधानसभा के सदस्य हैं। वे 2017 से जहूराबाद से विधायक हैं। 19 मार्च 2017 को वह पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और विकलांग जन विकास विभाग के मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बने, लेकिन 20 मई 2019 को राजभर को गठबंधन विरोधी गतिविधियों के कारण मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। उसके बाद 2022 में उन्होंने सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। मौजूदा वक्त में वो योगी सरकार में मंत्री हैं।