UP Chunav 2024: उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, बीजेपी ने नही उतारा प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो जाएंगे। 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव आज महाराष्ट्र दौरे पर हैं। यह वह कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर बात करेंगे।

UP Chunav 2024: उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, बीजेपी ने नही उतारा प्रत्याशी

UP Chunav 2024: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो जाएंगे। 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव आज महाराष्ट्र दौरे पर हैं। यह वह कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर बात करेंगे। बता दें कि अखिलेश ने कल ही इसका इशारा किया था कि महाराष्ट्र में सपा के दो विधायक है। इसलिए, इंडी गठबंधन से इस बार ज्यादा सीटों की उम्मीद हैं।

सपा ने 7 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान

सपा उपचुनाव के लिए अब तक 7 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। जबकि बसपा ने बस 5 प्रत्याशी उतारे हैं। बता दें कि भाजपा ने अभी तक एक भी नाम घोषित नहीं किया है। जिसको लेकर माना जा रहा है कि एक दो दिन में बीजेपी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी।

भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखा था पत्र

भाजपा ने गुरुवार को चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा था। इसमें वोटिंग की डेट आगे बढ़ाने की मांग की थी। उनका तर्क था कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान है। इसलिए, 13 नवंबर की वोटिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया जाए।