Next Chief Minister of MP: मोहन यादव होंगे एमपी के अगले मुख्यमंत्री, जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला के उपमुख्यमंत्री

उज्जैन दक्षिण से विधायक मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला के उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

Next Chief Minister of MP: मोहन यादव होंगे एमपी के अगले मुख्यमंत्री,  जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला के उपमुख्यमंत्री

Next Chief Minister of MP: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुना गया है। मोहन (Mohan Yadav  CM MP) उज्जैन दक्षिण से विधायक मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला के उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

मोहन यादव के हाथों में एमपी की कमान

मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक मोहन यादव का नाम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने ही प्रस्तावित किया था। भाजपा ने मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने के लिए आज भोपाल में पर्यवेक्षकों की एक टीम भेजी थी। इस टीम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, आशा लाकड़ा और लक्ष्मण शामिल हैं। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, पर्यवेक्षक और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण एवं पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद में शामिल हैं।

शिवराज के समर्थक पार्टी कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रहे 

वहीं दफ्तर के बाहर नारेबाजी चल रही है। अधिकांश नारे लगाने वाले कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक प्रह्लाद पटेल के समर्थक थे। बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं जो मुख्यमंत्री चौहान के समर्थन में नारे लगा रहे है। उनका तर्क है कि मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए बड़े काम किए है। वहीं दूसरी ओर पटेल के समर्थक भी जमकर नारेबाजी करने में लगे है।

राजनीतिक करियर- सन 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-सचिव, 1984 में अध्‍यक्ष 2013 में विधायक बने। 2018 में दूसरी बार चुनाव जीतकर उच्च शिक्षा मंत्री बने