New Governor: राष्ट्रपति मुर्मू ने 10 राज्यों के गवर्नर बदले, संतोष कुमार गंगवार झारखंड के राज्यपाल बने

देश के 10 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार देर रात राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड समेत 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के नए गवर्नर की लिस्ट जारी की गई है।

New Governor: राष्ट्रपति मुर्मू ने 10 राज्यों के गवर्नर बदले, संतोष कुमार गंगवार झारखंड के राज्यपाल बने


New Governor: देश के 10 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। राष्ट्रपति भवन (President's House) की ओर से शनिवार देर रात राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड समेत 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के नए गवर्नर की लिस्ट जारी की गई है।

इन राज्यों के बदले राज्यपाल

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर रहे हरिभाऊ किशन राव बागडे (Haribhau Kishan Rao Bagde) को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है। जिष्णु देव वर्मा (Jishnu Dev Verma) को तेलंगाना, पूर्व केंद्रीय मंत्री और 8 बार के सांसद रहे संतोष कुमार गंगवार (Santosh Kumar Gangwar) को झारखंड, सीपी राधा कृष्णनन (CP Radha Krishnan) को महाराष्ट्र, गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) को पंजाब, असम से पूर्व सांसद रमन डेका (Raman Deka) को छत्तीसगढ़, सीएच विजयशंकर (CH Vijayashankar) को मेघालय, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर (Om Prakash Mathur) को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। असम और मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार लक्ष्मण प्रसाद आचार्य (Laxman Prasad Acharya) को सौपा गया है। वहीं के. कैलाशनाथन (Of. Kailashnathan) पुडुचेरी के उपराज्यपाल बनाए गए हैं। सीएच विजयशंकर (CH Vijayashankar) को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। 

राष्ट्रपति भवन ने दी जानकारी

राष्ट्रपति भवन (President's House) से शनिवार रात जारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू (President Murmu) ने पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) पंजाब के राज्यपाल समेत केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे। राष्ट्रपति मुर्मू (President Murmu) ने चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से भी बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा कुबूल कर लिया। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने अन्य राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियों का ऐलान किया। 

बनवारीलाल पुरोहित ने दिया था इस्तीफा

बता दें कि 83 वर्षीय बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) ने इसी साल फरवरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक  निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण मैं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल और प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया इसे स्वीकार करें और उपकृत करें।

यूपी राज्यपाल का कार्यकाल भी हो रहा पूरा

दूसरी तरफ, अब सबकी नज़र उत्तर प्रदेश पर टिकी हुई है... क्योंकि राज्यपाल आंनदी बेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) का कार्यकाल 29 जुलाई को खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि अगले 3 महीने के लिए उन्हें सेवा विस्तार दिया जा सकता है।