Navratri Tips:नवरात्रि के 9 दिनों में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, माता रानी हो जायेंगे रूष्ठ

नवरात्रि के 9 दिनों में देवी मां के नौं अलग-अलग रुप की पूजा की जाती है और इस दौरान लोग व्रत रखते है। कई लोग इस दौरान फलाहारी व्रत रखते है और कुछ पूरी तरह से अन्न त्याग देते है। आज हम आपको बतायेंगे कि नवरात्रि के 9 दिन आपको किन चीजों का सेवन नही करना चाहिए। 

Navratri Tips:नवरात्रि के 9 दिनों में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, माता रानी हो जायेंगे रूष्ठ

Navratri Tips: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। 3 अक्टूबर से इस पावन पर्व का शुभारंभ हो रहा है। हिन्दू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के 9 दिनों में देवी मां के नौं अलग-अलग रुप की पूजा की जाती है और इस दौरान लोग व्रत रखते है। कई लोग इस दौरान फलाहारी व्रत रखते है और कुछ पूरी तरह से अन्न त्याग देते है। आज हम आपको बतायेंगे कि नवरात्रि के 9 दिन आपको किन चीजों का सेवन नही करना चाहिए। 

व्रत में इन चीजों का करें सेवन?

अगर आप शारदीय नवरात्र में पूरे 9 दिन तक व्रत रख रहे हैं तो सुबह मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर व्रत का संकल्प लें औऱ इसके बाद दिनभर व्रत रखें। साथ ही आप व्रत के समय समा के चावल की खीर या खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। 

इसके साथ ही व्रत थाली में साबूदाना भी शामिल कर सकते है। व्रत में साबूदाने की खिचड़ी का बिना परहेज किये सेवन कर सकते हैं।

साबूदाने के अलावा आप आलू और साबूदाने की सब्जी और मूंगफली, आलू के चिप्स का भी सेवन कर सकते हैं।

वहीं नवरात्र व्रत में कुट्टू के आटे की रोटी भी खा सकते हैं। साथ ही थाली में फल, दूध और दही को शामिल किया जा सकता है।

इन चीजों से करें परहेज

नवरात्रि व्रत के दौरान किसी भी प्रकार की चीज को खाने से पहले एहतियात बर्तें।

शारदीय नवरात्र व्रत में लहसुन और प्याज के सेवन करने से बचें।

वहीं व्रत के भोजन में गलती से भी साधारण नमक का इस्तेमाल न करें।

गेहूं और चावल जैसे अन्न का सेवन भी वर्जित माना जाता है। 

सनातन धर्म में मांस और मदिरा के सेवन की मनाही होती है तो ऐसे में व्रत के दौरान इन चीजों का सेवन भूलकर भी न करें।