National Women's Hockey League : महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए महत्वपूर्ण मंच- महासचिव

राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 30 अप्रैल से 9 मई तक रांची में आयोजित की जा रही है। भारत में महिला हॉकी के लिए ये एक ऐतिहासिक क्षण है।

National Women's Hockey League : महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए महत्वपूर्ण मंच- महासचिव

National Women's Hockey League: राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग (National Women's Hockey League) 30 अप्रैल से 9 मई तक रांची (Ranchi) में आयोजित की जा रही है। भारत में महिला हॉकी (women's hockey) के लिए ये एक ऐतिहासिक क्षण है। अपनी तरह की यह पहली घरेलू लीग है जो देश की शीर्ष महिला हॉकी प्रतिभा का रोमांचक प्रदर्शन करने का वादा करती है।

हॉकी इंडिया के महासचिव ने की प्रेस कांफ्रेंस

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह (Hockey India General Secretary Bhola Nath Singh) ने गुरुवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम (Astroturf Hockey Stadium) में एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान भोला नाथ सिंह ने बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 (National Women's Hockey League 2024-25) के महत्व के बारे में बात की। 

NWHL में शामिल होंगी 8 टीमें

दो चरणों में होने वाले NWHL का लक्ष्य खेल को ऊपर उठाना और महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों के लिए एक मंच प्रदान करना है। उद्घाटन चरण में हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड (मेजबान), मध्य प्रदेश, बंगाल, मिजोरम, मणिपुर और ओडिशा, हाल की 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप की शीर्ष आठ टीमें शामिल होंगी।

‘हॉकी लीक प्रतिभा की पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच’

युवा प्रतिभाओं को निखारने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए लीग में 21 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। यह समावेशन जमीनी स्तर के विकास और हॉकी सितारों की भावी पीढ़ियों पर एक मजबूत फोकस सुनिश्चित करता है। राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग न केवल महिला हॉकी के स्तर को बढ़ाकर बल्कि भावी पीढ़ियों को प्रेरित करके भी गेम-चेंजर बनने का वादा करती है। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय टीम के लिए प्रतिभा की पहचान करने और उसे निखारने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में भी काम करेगी।

‘भारत में महिला खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम’ 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने एनडब्ल्यूएचएल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का शुभारंभ भारत में महिला खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह लीग एक मंच प्रदान करती है। हमारी शीर्ष महिला हॉकी प्रतिभाएं अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी और उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगी, इससे न केवल विशिष्ट प्रतिस्पर्धा के लिए जगह बनेगी बल्कि युवा लड़कियों को हॉकी के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।