Mukhtar Ansari Death LIVE : मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम शुरू, शव को मुख्तार के पैतृक गांव भेजा जाएगा

गुरुवार 28 मार्च को बांदा जेल में बंद पूर्व सांसद और कुख्यात माफिया मुख़्तार अंसारी की मौत हो गयी। मुख्तार अंसारी को जेल की बैरक में बेहोश हालत में पाया गया जिसके बाद उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां 9 डॉक्टर्स ने इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बादां के पोस्टमार्टम हाउस में आज 5 लोगों की टीम मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम कर रही है।

Mukhtar Ansari Death LIVE : मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम शुरू, शव को मुख्तार के पैतृक गांव भेजा जाएगा

Mukhtar Ansari Death LIVE : गुरुवार 28 मार्च को बांदा जेल में बंद पूर्व सांसद और कुख्यात माफिया मुख़्तार अंसारी की मौत हो गयी। मुख्तार अंसारी को जेल की बैरक में बेहोश हालत में पाया गया जिसके बाद उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां 9 डॉक्टर्स ने इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जिसके बाद डॉक्टरों ने मुख्तार अंसारी को मृत घोषित कर दिया गया।

पांच डाक्टरों का पैनल कर रहा है पोस्टमार्टम

बादां के पोस्टमार्टम हाउस में आज 5 लोगों की टीम मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम कर रही है। जिसके बाद उसका शव परिजन को सौंपा जाएगा।  बाद सड़क के रास्ते मुख्तार को पुश्तैनी घर गाजीपुर लाया जाएगा। यहां उसके पैतृक गांव के काली बाग कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यहां उसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

यूपी में हाई अलर्ट जारी

मुख्तार की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया बांदा जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गाजीपुर, मऊ और बांदा में धारा 144 लगा दी गई है। मुख्तार की डेडबॉडी गाजीपुर ले जाया जाएगा। रात 2.30 से 3:00 बजे तक मुख्तार का परिवार बांदा पहुंचेगा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। DGP मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

14 घंटे अस्पताल में भर्ती था मुख्तार

मंगलवार को मुख्तार की तबीयत बिगड़ी थी। 14 घंटे अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार के भाई अफजाल ने दावा किया था कि उसे धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहा था। अलग-अलग मामलों में उसे 2 बार उम्रकैद हुई थी।

कृष्णानंद राय की पत्नी ने कहा आज मिला न्याय

वहीं पूर्व भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने मुख्तार की मौत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, "मैं क्या कह सकती हूं, यह भगवान का आशीर्वाद है। मैं न्याय के लिए उनसे प्रार्थना करती थी और आज न्याय मिल गया है। हमें घटना (हत्या) के बाद कभी होली नहीं मनाई, मुझे लगा कि आज हमारे लिए होली है।” साथ ही कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष राय ने कहा- "मुझे और मेरी मां को बाबा विश्वनाथ और बाबा गोरखनाथ का आशीर्वाद मिला है।"

ये भी पढ़ें..Mukhtar Ansari News : माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत