Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की 65 सीटों पर सपा लड़ेगी चुनाव, क्या बाकी दल 15 सीटों पर होंगे सहमत

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि समाजवादी पार्टी यूपी में 65 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं अखिलेश ने 15 सीटें गठबंधन को देने को कहा है।

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की 65 सीटों पर सपा लड़ेगी चुनाव, क्या बाकी दल 15 सीटों पर होंगे सहमत

Akhilesh Yadav: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि समाजवादी पार्टी यूपी में 65 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं अखिलेश ने 15 सीटें गठबंधन को देने को कहा है। इसके साथ ही सपा नेता ने यह भी कहा कि गठबंधन न होने की स्थिति में सपा यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर खुद ही चुनाव लड़ेगी।

राज्य कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला

बुधवार को समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में  सपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके साथ ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। बैठक के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा 35 प्रतिशत वोट शेयर रखती है, जिस वजह से यूपी की 80 में से 65 लोकसभा सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी। अखिलेश ने यह भी कहा कि सपा बची 15 सीटें I.N.D.I.A. गठबंधन के दूसरे दलों को देने के लिए तैयार है। सपा नेता ने यह भी साफ किया कि अगर गठबंधन की बात नहीं बन पाती है तो वह खुद ही भाजपा को 80 सीटों पर हराने का काम करेगी। इसका सीधा सा संकेत यह है कि गठबंधन नहीं हुआ तो सपा सभी 80 सीटों पर खुद चुनाव लड़ेगी।

RLD ने किया पलटवार

राष्ट्रीय लोक दल ने सपा के दावे पर पलटवार करते हुए कहा है कि I.N.D.I. गठबंधन में शामिल कोई भी दल यह अकेले तय नहीं कर सकता है कि वह कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगा। यह काम गठबंधन की स्टेयरिंग कमेटी है। गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों के साथ चर्चा करने के बाद ही यह तय होगा कि कौन सा दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

कांग्रेस ने क्या बोला

समाजवादी पार्टी के 65 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के यूपी प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कांग्रेस की तैयारी पूरी है। जहां तक गठबंधन और सीट बंटवारे की बात है तो उस पर राष्ट्रीय नेतृत्व अंतिम फैसला लेगा, लेकिन कांग्रेस की तैयारी सभी सीटों पर है।

बाकी दल कैसे होंगे सहमत

इन सभी मुद्दों के बीच अब सवाल यह उठता है कि सपा मुखिया के कहे अनुसार अगर गठबंधन की स्थिति पर बात बन गयी तो 80 सीटों वाले लोकसभा क्षेत्र में सपा अकेले ही 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तो बाकी बची 15 सीटों पर कांग्रेस, राष्ट्रिय लोक दाल और अन्य पार्टियां किस प्रकार से सहमति बनाएंगे।