Manoj Pandey resigned: राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच सपा को एक और बड़ा झटका, विधायक मनोज पांडे ने दिया इस्तीफा

राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को तगड़ा  झटका लगा है। सपा के विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है।मनोज ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है।

Manoj Pandey resigned: राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच सपा को एक और बड़ा झटका, विधायक मनोज पांडे ने दिया इस्तीफा

Manoj Pandey resigned: राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को तगड़ा  झटका लगा है। सपा के विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है।मनोज ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक मनोज पांडेय के साथ ही उसके तीन अन्य विधायक बागी हो गए हैं।

अखिलेश यादव को लिखा पत्र

सपा के विधायक मनोज पांडे ने इस्तीफा देते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है।मनोज ने लिखा कि मैं मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इस्तीफा स्वीकार किया जाए। विधायक मनोज कुमार पांडे ने कहा कि "समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से हमने इस्तीफा दे दिया है।