Ghulam Nabi on Congress: गुलाम नबी ने कहा खत्म हो रही कांग्रेस ! , पार्टी के लोगों के अहंकार और कमजोरी को बताया वजह

गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने बुधवार को कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठंधन जल्द ही 'खत्म' हो जाएगा और

Ghulam Nabi on Congress: गुलाम नबी ने कहा खत्म हो रही कांग्रेस ! , पार्टी के लोगों के अहंकार और कमजोरी को बताया वजह

Ghulam Nabi on Congress: जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद ने भी कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी की। आजाद ने पूंछ मे कहा कि कुछ लोगों की कमजोरियों और अहंकार के कारण सबसे पुरानी पार्टी खत्म हो रही है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण का कांग्रेस से बाहर जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका है। उनका कांग्रेस में महत्वपूर्ण योगदान है। उनके पिता भी कांग्रेस के बड़े नेता थे और केंद्रीय मंत्री भी थे। मेरे पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक आने वाले समय में और भी लोग पार्टी छोड़ेंगे

BJP अगर 400 सीटों पर जीती तो गठबंधन के नेता जिम्मेदार

हाल ही में  10 फरवरी को गुलाम नबी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 सीट का आंकड़ा पार करती है तो इसके जिम्मेदार I.N.D.I.A के वो नेता होंगे, जो पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा- मैं न तो कांग्रेस के करीब हूं और न ही भाजपा के। अगर भाजपा कुछ भी गलत कर रही है तो मैं उनकी आलोचना करने वाला पहला व्यक्ति हूं। इसी तरह कांग्रेस कुछ भी सही कर रही है तो मैं उनकी तारीफ करता हूं। 

गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने भी कांग्रेस पर किया कटाक्ष

वहीं भाजपा नेता और गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने बुधवार को कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठंधन जल्द ही 'खत्म' हो जाएगा और इसके नेता को अकेले चलना होगा। उत्तरी गोवा में पार्टी बैठक में खौंटे ने भरोसा जताया कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतेगी।

उन्होंने कहा, ''मैंने चार महीने पहले कहा था कि INDIA गठबंधन जल्द ही खत्म हो जाएगा। वैसा ही हुआ है। एक-एक कर गठबंधन के साथी गठबंधन से बाहर होते जा रहे हैं। यह फरवरी है, और मार्च तक उन्हें (राहुल गांधी को) अकेले चलना पड़ सकता है।” गोवा के इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के बारे में खौंटे ने कहा कि वे सभी सीटें साझा करने के बारे में अपने-अपने फैसले ले रहे हैं।

उन्‍होंने कहा, “एक पार्टी (आप) ने दक्षिण गोवा सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, लेकिन दूसरी पार्टी (कांग्रेस) कह रही है कि उसे सीट-बंटवारे के किसी समझौते की जानकारी नहीं है। विपक्ष के पास देश के लिए कोई एजेंडा नहीं है, उनका एकमात्र एजेंडा हमारे प्रधानमंत्री को पद से हटाना है। लेकिन विपक्ष इसमें सफल नहीं होगा, क्योंकि देश भाजपा और नरेंद्र मोदी के साथ है।''