Malaika Breakup News: मलाइका की इस हरकत से कंफर्म हुआ ब्रेकअप, नेटिजंस ने ली चुटकी

बॉलीवुड में रिलेशनसिप और ब्रेकअप की खबरें तो कॉमन है, लेकिन जब मलाइका और अर्जुन जैसे बड़े सेलेब्रिटीज अलग होते हैं, तो ये गॉसिप का हॉट टॉपिक बन जाती है।मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबर कई दिनों से सुर्खियां बटोर रही है लेकिन दोंनो के ब्रेकअप का कंफर्मेशन अभीतक नहीं मिला।

Malaika Breakup News: मलाइका की इस हरकत से कंफर्म हुआ ब्रेकअप, नेटिजंस ने ली चुटकी

Malaika Breakup News: बॉलीवुड में रिलेशनसिप और ब्रेकअप की खबरें तो कॉमन है, लेकिन जब मलाइका (Malaika) और अर्जुन (Arjun) जैसे बड़े सेलेब्रिटीज अलग होते हैं, तो ये गॉसिप का हॉट टॉपिक बन जाती है।मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबर कई दिनों से सुर्खियां बटोर रही है लेकिन दोंनो के ब्रेकअप का कंफर्मेशन अभीतक नहीं मिला।अर्जुन और मलाइका के अलग होने की खबरें इस साल की शुरुआत में तब शुरू हुईं जब दोनों ने एक-दूसरे का बर्थडे अटेंड नहीं किया और ना ही एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर विश किया। जब भी ब्रेकअप की बात हुई है, दोंनो ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

क्या मलाइका-अर्जुन का हो गया ब्रेकअप

हाल ही में शुक्रवार (26 जुलाई) को दोनों ने नई दिल्ली में हुए इंडियन कुट्योर वीक(Indian Couture Week) के इवेंट को अटेंड किया। हालांकि, इवेंट में ना तो दोनों एक साथ पहुंचे और ना ही साथ नजर आए, लेकिन दोनों का आमना-सामना जरूर हुआ।इवेंट में दोनों फ्रंट सीट पर तो बैठे थे, लेकिन एक-दूसरे से काफी दूर नजर आए। इस इवेंट में मलाइका ने रैंप वॉक किया, वहीं अर्जुन सिर्फ इसे अटैंड करने पहुंचे थे। इवेंट से एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मलाइका अर्जुन के एकदम सामने से गुजरती हैं, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे से नजरें नहीं मिलाईं। इस वीडियो के आने के बाद नेटिजंस एक बार फिर मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप के कयास लगाने लगे।

मलाइका ने अर्जुन को किया इग्नोर 

वहीं दूसरे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जब अर्जुन अपने फैंस के साथ सेल्फी खिंचवा रहे थे, तभी मलाइका पीछे से निकलने की कोशिश कर रही थीं। अर्जुन ने फैंस से कहा कि वे रास्ता दें ताकि मलाइका आराम से गुजर सकें। इसके बाद मलाइका अर्जुन के सामने से गुजरीं, पर दोनों ने एक-दूसरे से आई कांटेक्ट तक नहीं किया। इससे पहले शुक्रवार को जब दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, तो सबको लगा कि दोनों के बीच सब ठीक हो गया है और वे किसी वेकेशन पर जा रहे हैं। लेकिन, इवेंट से सामने आए इन वीडियो को देखने के बाद दोनों के ब्रेकअप के कयास सही साबित होते नजर आ रहे हैं।