Maharastra News:शिंदे सरकार ने देशी गाय को राज्यमाता का दिया दर्जा, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना

भारत देश में गाय को माता के रुप में पूजा जाता है। वहीं अब महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार ने देशी गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया है। ऐसा करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है।

Maharastra News:शिंदे सरकार ने देशी गाय को राज्यमाता का दिया दर्जा, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना

Maharastra News: भारत देश में गाय को माता के रुप में पूजा जाता है। वहीं अब महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार ने देशी गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया है। ऐसा करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है। आपको बता दें कि कैबिनेट बैठक में सोमवार को सरकार ने ये फैसला लिया। जिसके बाद महायुति सरकार ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

गाय को 'राज्य माता' का दर्जा देने पर बोले शिंदे

शिंदे ने गाय को राज्य माता का दर्जा देने पर कहा कि स्वदेशी गायें हमारे किसानों के लिए वरदान हैं। इसलिए हमने इन्हें 'राज्य माता' का दर्जा देने का फैसला लिया है। इसके अलावा शिंदे सरकार गोशालाओं में स्वदेशी गायों के पालन-पोषण के 50 रुपए प्रतिदिन की सब्सिडी योजना लागू करने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक गोशालाएं अपनी कम 

भारतीय संस्कृति में देशी गाय के महत्व को देखते हुए फैसला लिया-सरकार

वहीं नोटिफिकेशन में सरकार ने कहा है कि वैदिक काल से ही भारतीय संस्कृति में देशी गाय के महत्व, मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति और जैविक कृषि प्रणालियों में देशी गाय के गोबर और गोमूत्र के अहम स्थान को देखते हुए देशी गाय को 'राज्यमाता गोमाता' घोषित करने की मंजूरी दी गई है।