Mahananda Navami 2023: महानन्दा नवमी पर इस तरह करें पूजा, नही होगी धन की कमी

धर्मिक मान्यताओं के अनुसार महानंदा नवमी के दिन देवी की पूजा करने से मृत्‍यु के बाद विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। साथ ही नवमी के दिन व्रत रखने और देवी की विधि-विधान से पूजा करना काफी फलदायी होता है।

Mahananda Navami 2023:  महानन्दा नवमी पर इस तरह करें पूजा, नही होगी धन की कमी

Mahananda Navami 2023: हिंदू धर्म में कुछ तिथियों का विशेष महत्‍व होता है। जिसमें महानंदा नवमी भी शामिल है। महानन्दा नवमी मार्गशीर्ष अर्थात अगहन मास में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है.इसे तिथि को नन्दा, नंदिनी या महारत्न भी कहा जाता है। इस नवमी के दौरान पहले  दिन से तीन रात्रि तक विधिपूर्वक देवी का पूजन करने से अश्वमेध यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह देवी दुर्गा का ही एक रूप हैं। माना जाता है कि देवी का पूजन करने से धन की देवी लक्ष्मी अपने सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सभी तरह के कष्टों का खात्मा होता है। कहते है की पूजा करने वाले व्यक्ति को सुख-समृद्धि तथा आर्थिक सुख की प्राप्ति होती हैं। हिन्दू पंचांग के मुताबिक इस वर्ष महानन्दा नवमी 21 दिसंबर बुधवार को मनाई जायेगी। 

धर्मिक मान्यताओं के अनुसार महानंदा नवमी के दिन देवी की पूजा करने से मृत्‍यु के बाद विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। साथ ही नवमी के दिन व्रत रखने और देवी की विधि-विधान से पूजा करना काफी फलदायी होता है। इस दिन कुंवारी कन्याओं का पूजन करने और उनसे आशीर्वाद लेना विशेष शुभ माना जाता है, इसलिए इस तिथि में कन्या भोज कराने के बाद उन्हें दक्षिणा दे उनके पैर छूकर आशिर्वाद ले। इस तिथि पर एक बात का विशेष ध्यान रखें कि घर में किसी भी प्रकार को कई कचरा न रखें उसे अवश्य फेंक दें। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी घर में वास करेंगी।

इस तरह करें पूजा 

महानन्दा नवमी के दिन स्‍नान करके साफ कपड़े पहनें। इसके बाद लकड़ी के पटे पर लाल कपड़ा बिछायें और उसपर श्री और देवी लक्ष्मी जी की मूर्ति को स्थापित करें और उनका विधि विधान से पूजन करें। इसके बाद लक्ष्‍मी जी को कुमकुम,अक्षत, हल्दी मेहंदी आदि सामग्री चढ़ाएं, पूजा के प्रारंभ में ही घी का दीपक जला ले। फिर धूप सुगंध आदि अर्पित कर पूजन के बाद उनके मंत्रों का जाप करें। माना जाता है कि इस प्रकार पूजा करने वालों के जीवन से गरीबी और दरिद्रता दूर हो जाती है।