MP assembly elections: मध्य प्रदेश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आदिवासियों के साथ बैठ कर पत्तल में खाया खाना

MP assembly elections: चुनावी तैयारियों को लेकर सभी पार्टियों के नेता मध्य प्रदेश पहुंचे हुए है। चुनाव की तैयारियां अपने अंतिम दौर में है। समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य के दौरे पर हैं।

MP assembly elections: मध्य प्रदेश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आदिवासियों के साथ बैठ कर पत्तल में खाया खाना

MP assembly elections: चुनावी तैयारियों को लेकर सभी पार्टियों (MP assembly elections 2023) के नेता मध्य प्रदेश पहुंचे हुए है। चुनाव की तैयारियां अपने अंतिम दौर में है। चुनाव आयोग (election Commission) कभी भी चुनाव की तिथियों का एलान कर सकता है। इसी कड़ी में समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President of SP) अखिलेश यादव ने राज्य के दौरे पर हैं। अखिलेश यादव ने आज छतरपुर में राजनगर विधानसभा (Rajnagar Assembly) दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक आदिवासी परिवार के घर जा कर खाना खाया।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) एमपी दौरे के दौरान आज छतरपुर के राजनगर विधानसभा में आदिवासी परिवार के घर गए। जहां उनकों जंगली पेड़ के पत्तों से बनी पत्तल और कटोरियों में खाना परोसा गया। उनके साथ सपा के कई अन्य नेताओं ने भी खाना खाया। बताया जा रहा है कि चुनावी जनसभा (MP election public meeting) के दौरान एक स्तानीय महिला ने अखिलेश यादव को अपने घर खाना खाने के लिए आमंत्रित किया, जिसके बाद सपा प्रमुख महिला के घर खाना खाने पंहुचे।

मध्य प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित- अखिलेश यादव 

वहीं उज्जैन में हुई शर्मनाक घटना पर बोलते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,  "12 साल की बेटी के साथ जो घटना हुई वह दर्दनाक है। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए कि इन्होंने पिछले 20 सालों में माताओं-बहनों की सुरक्षा के लिए क्या किया। इन्होंने कुछ काम नहीं किया इसलिए ऐसी घटनाएं हो रही हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के आंकड़े बताते हैं कि महिलाएं इन राज्यों में असुरक्षित हैं।"