Loksabha Election 2024: UP और महाराष्ट्र में पीएम की रैली,अन्य नेता इन जगहों पर करेंगे रैली

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सत्ताधारी भाजपा लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। पार्टी के दिग्गज नेता लगातार पूरे देश में रैलियां को संबोधित करते हुए अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं।

Loksabha Election 2024: UP और महाराष्ट्र में पीएम की रैली,अन्य नेता इन जगहों पर करेंगे रैली

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सत्ताधारी भाजपा लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। पार्टी के दिग्गज नेता लगातार पूरे देश में रैलियां को संबोधित करते हुए अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं।

पीएम मोदी की आज है तीन रैलियां

ऐसे में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में चुनावी कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी तीन रैलियों में शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उड़ीसा, उत्तर प्रदेश और झारखंड दौरे पर है। सबसे पहले पीएम मोदी बाराबंकी जाएंगे, इसके बाद फतेहपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, वहीं इसके बाद पीएम हमीरपुर में चुनावी सभा में शामिल होंगे, इसके बाद शाम को पीएम मुंबई साउथ सेंट्रल में चुनावी जनसभा को संबोधित करते नजर आएंगे।

अन्य नेताओं की रैलियां

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज बलरामपुर, बाराबंकी, अयोध्या, लखनऊ और बिहार में चुनावी रैलियों में शामिल होने वाले हैं।

अमेठी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 1:30 बजे एक सार्वजनिक रैली करेंगे।

वहीं भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज रायबरेली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते नजर आएंगे। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी अमेठी में लगभग 12:30 बजे एक संयुक्त रैली करेंगे।

गृह मंत्री शाह दोपहर 3:30 बजे ओडिशा के सुंदरगढ़ में एक रैली को संबोधित करेंगे। वह शाम 5:15 बजे झारखंड की राजधानी रांची में रोड शो करने जाएंगे।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दोपहर करीब तीन बजे रायबरेली में संयुक्त रूप से एक रैली को संबोधित करेंगे।

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शाम करीब छह बजे रोड शो करेंगे।

शुक्रवार को देश भर में कुछ प्रमुख राजनीतिक कार्यक्रम इस प्रकार हैं -

'आप' संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को मुंबई में एमवीए की रैली में भाग लेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाराबंकी में प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेंगे और फिर दोपहर 12:50 बजे एक जनसभा के लिए बलरामपुर जाएंगे और उसके बाद दोपहर 2:05 बजे मिल्कीपुर (अयोध्या) में एक जनसभा करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाद में शाम 4:15 बजे छपरा में एक रैली को संबोधित करने के लिए बिहार जाएंगे। शाम सात बजे वह लखनऊ में जनसभा करेंगे।

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और ए.के. शर्मा गोंडा में चुनाव प्रचार करेंगे।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश दोपहर 12.30 बजे दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को रायबरेली में चुनाव प्रचार करेंगे।