Kitchen vastu tips: किचन में भूलकर भी न करें ये गलती, हो सकती है तंगी

रसोई घर से जुड़े कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें, तो रसोई में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें कभी खाली नहीं होने देना चाहिए। इससे व्यक्ति को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

Kitchen vastu tips: किचन में भूलकर भी न करें ये गलती, हो सकती है तंगी

Kitchen Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्यु शास्त्र को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर घर का वास्तु ठीक नही है तो व्यकित को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। किचन घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में रसोई घर से जुड़े कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें, तो रसोई में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें कभी खाली नहीं होने देना चाहिए। इससे व्यक्ति को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

आटे से भरा डिब्बा घर में जरूर रखें

हर घर में एक आटे से भरा एक डिब्बा या बर्तन जरूर होता है। जिसमें हम आटा रखतें हैं, कुछ लोगों की आदत होती है कि जब आटे का डब्बा पूरी तरह से खाली हो जाता है उसके बाद ही उसे दोबारा भरते हैं लेकिन वास्तु में इस आदत को गलत माना गया है। ऐसा करने से आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

रसोई में हमेशा चावल रखें

चावल,भारतीय भोजन का एक जरूरी हिस्सा है। ज्यादातर घरों में भोजन में चावल को मुख्य रूप से रखा जाता हैं। वास्तु के अनुसार रसोई में चावल खत्म होने से व्यक्ति को शुक्र दोष का सामना करना पड़ सकता है, जिससे व्यक्ति के भौतिक सुखों और ऐश्वर्य पर विपरीत परिणाम पड़ सकता है।

रसोई से कभी भी हल्दी नहीं खत्म होना चाहिए

हल्दी भी भारतीय व्यंजन में इस्तेमाल होने वाला आवश्यक मसाला है। वास्तु नियमों के अनुसार, हल्दी को कभी भी रसोई से पूरी तरह खत्म नहीं होने देना चाहिए। क्योंकि ऐसा होने पर गुरुदोष का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण व्यक्ति की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। र उसे पैसों से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखें कि हल्दी को न तो उधार लेना चाहिए और न ही उधार देना चाहिए। वरना व्यक्ति के बनते-बनते कार्य बिगड़ सकते हैं।