Kitchen Vastu Tips: इस दिशा में कभी न बनवाएं किचन की खिड़की,मां अन्नपूर्णा हो जायेंगी रुष्ठ!

जिस तरह रसोईघर और पूजाघर की दिशा महत्वपूर्ण है, ठीक वैसे ही किसी कमरे में लगी खिड़कियां किस दिशा में होनी चाहिए। जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आ सके। तो चलिए आपको बताते है कि रसोईघर की खिड़कियां किस दिशा में होनी चाहिए।  

Kitchen Vastu Tips: इस दिशा में कभी न बनवाएं किचन की खिड़की,मां अन्नपूर्णा हो जायेंगी रुष्ठ!

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में सभी दिशाओं का अलग-अलग महत्व बताया गया है। ऐसे में चारों दिशाओं के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। ऐसे में जिस तरह रसोईघर और पूजाघर की दिशा महत्वपूर्ण है, ठीक वैसे ही किसी कमरे में लगी खिड़कियां किस दिशा में होनी चाहिए। जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आ सके। तो चलिए आपको बताते है कि रसोईघर की खिड़कियां किस दिशा में होनी चाहिए।  

रसोईघर में खिड़की पूर्व दिशा में हो

रसोई घर में खिड़की की दिशा पूर्व दिशा में होना चाहिए। क्योंकि यह सूर्योदय की दिशा है और इसे सबसे शुभ दिशा माना जाता है। पूर्व दिशा में खिड़की होने से रसोई घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियां लाता है।

रसोई घर में खिड़की उत्तर-पूर्व दिशा में हो 

रसोई घर में खिड़की उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। क्योंकि यह दिशा ज्ञान और आध्यात्मिकता की दिशा है। उत्तर-पूर्व दिशा में खिड़की होने से रसोई घर में शांति और सकारात्मकता का वातावरण बनता है। इससे पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहती है। 

रसोई घर में खिड़की दक्षिण-पूर्व में हो 

रसोई घर में खिड़की दक्षिण-पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। बता दें कियह समृद्धि और सफलता की दिशा है। दक्षिण-पूर्व दिशा में खिड़की होने से रसोई घर में कभी अन्न की कभी नहीं रहती।

रसोई घर में खिड़की उत्तर-पश्चिम में हो

रसोई घर में खिड़की उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। यह व्यापार की दिशा है। उत्तर-पश्चिम दिशा में खिड़की होने से कामकाज और कारोबार में सफलता मिलती है।
तो जब भी आप अपने घर में रसोईघर का निर्माण कराएं तो खिड़कियों की दिशा का ध्यान जरूर रखें।