Kitchen Cleaning Tips: ब्लेंडर में आने वाली महक से है परेशान, तो अपनायें ये आसान टिप्स तो मिनटों में दूर होगी महक

ज्यादातर घरों में लहसुन प्याज का इस्तेमाल करते है। सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए लहसुन-प्याज का मसाला बनाया जाता है।समय को बचाने के लिए लोग ब्लेंडर का इस्तेमाल करने लगे है।  बलेंडर की हेल्प से काम तो आसान हो जाता है लेकिन उसमे से आने वाली महक नाम मे दम कर देती है। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बतायेंगे कि कैसे आप इस समस्या से निजात पा सकते है। 

Kitchen Cleaning Tips: ब्लेंडर में आने वाली महक से है परेशान, तो अपनायें ये आसान टिप्स तो मिनटों में दूर होगी महक

Kitchen Cleaning Tips: भारतीय खाना हर किसी को पसंद होता है। उसमें पड़े मसाले उनकी जान होते है। ज्यादातर घरों में लहसुन प्याज का इस्तेमाल करते है। सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए लहसुन-प्याज का मसाला बनाया जाता है। जो खाने के स्वाद में चार चांद लगा देता है। इसे पीसने के लिए आमतौर पर लोग सिल बट्टे का उपयोग करते थे, लेकिन अब समय को बचाने के लिए लोग ब्लेंडर का इस्तेमाल करने लगे है।  बलेंडर की हेल्प से काम तो आसान हो जाता है लेकिन उसमे से आने वाली महक नाम मे दम कर देती है। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बतायेंगे कि कैसे आप इस समस्या से निजात पा सकते है। 

ग्राउंडेड कॉफी

अगर आपके ग्रांइडर में महक आने लगी है तो कॉफी काफी अच्छा ऑपश्न है। ये गंध दूर करने के लिए बहुत अच्छी होती है। इसके दरदरे कण ब्लेड को भी तेज करने में मदद कर सकते हैं।महक को दूर करने के लिए पहले गर्म पानी से ग्राइंडर को साफ कर लें उसके बाद उसमें 2 चम्मच कॉफी डालकर ब्लेंड कर ले। इसके बाद उसे साफ पानी से फिर से धो लें, ऐसा करने से महक कम हो जायेगी। 

टमाटर की प्योरी

कॉफी के अलावा टमाटर की प्योरी भी इस काम में काफी कामगर है। इसके लिए सबसे पहले ग्राइंडर को डिशवॉश से साफ कर लें फिर उसमें टमाटर की प्योरी बना लें। फिर इसे पानी से धो दें। अगर फिर भी महक न जाएं तो एक बार फिर से उसे साबुन से धुलें। ऐसा करने से बहुत जल्द ही महक चली जायेगी। 

नमक और विनेगर

नमक और विनेगर का पेस्ट बनाकर उसे ग्राइंडर में डालें। फिर इसमें गर्म पानी डालकर ग्राइंड कर लें। ऐसा करने से उसकी महक कम हो जायेगी। ग्राइंडर को फिर साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके ग्राइंडर में आने वाली महक कम हो जायेगी।