Honey Singh:बादशाह से जुड़े सवाल पर हनी सिंह का तीखा रिएक्शन, कहा- उनके साथ कभी काम नहीं करुंगा

हनी सिंह एक बार फिर काम पर लौट आए हैं। उनका नया एल्बम 'ग्लोरी' रिलीज हुआ है। इसी बाबत उनसे सवाल किए गए, एक इंटरव्यू में सिंगर ने अपने पुराने गानों पर बात की। उन्होने साफ कहा कि उन्हें अपने पुराने हिट गाने सुनकर हंसी आती है। उन्हे नहीं पता कि वो गाने आखिर हिट हुए क्यों।

Honey Singh:बादशाह से जुड़े सवाल पर हनी सिंह का तीखा रिएक्शन, कहा- उनके साथ कभी काम नहीं करुंगा

Honey Singh: यो यो हनी सिंह, ये महज एक नाम नहीं बल्कि लाखों लोगों के लिए इमोशन है। एक वक्त था जब लोग हनी सिंह को सुनने के लिए कुछ भी करने को तैयार थे। हनी सिंह को ब्लूटूथ किंग कहा जाता है। क्योंकि जब सिर्फ ब्लूटूथ का जमाना था तो लोग हनी सिंह के गानों को सुनने के लिए उसे अपने फोन से शेयर करने के लिए दूर-दूर तक चले जाते थे। फिर सजती थी एक महफिल और होता था जश्न। अचानक हनी सिंह इंडस्ट्री से गायब हो गए। फिर बीच बीच में आती रहीं उनकी खबरें। कभी कोई कॉन्ट्रोवर्सी तो कभी कोई बयान। एक बार फिर अपने बयान की वजह से हनी सिंह चर्चा में हैं। उन्होने एक इंटरव्यू के दौरान अपने ही गानों को लेकर बयान दिया है। उन्होने बताया कि आखिर कौन है वो रैपर जिसके साथ बादशाह काम नहीं करना चाहते। 

काम पर लौटे रैपर-सिंगर हनी सिंह 

हनी सिंह एक बार फिर काम पर लौट आए हैं। उनका नया एल्बम 'ग्लोरी' रिलीज हुआ है। इसी बाबत उनसे सवाल किए गए, एक इंटरव्यू में सिंगर ने अपने पुराने गानों पर बात की। उन्होने साफ कहा कि उन्हें अपने पुराने हिट गाने सुनकर हंसी आती है। उन्हे नहीं पता कि वो गाने आखिर हिट हुए क्यों। ये इंटरव्यू हनी ने लल्लनटॉप' को दिया। 

‘ब्लू है पानी-पानी’ सबसे बकवास गाना - हनी

इंटरव्यू में हनी सिंह ने कहा कि उन्होंने फिल्म ‘यारियां’ का गाना ‘ब्लू है पानी-पानी’ सिर्फ दो घंटे में लिख दिया था। साथ उन्होने ये भी कहा कि ‘ब्लू है पानी पानी’। ये कोई गाना है? ये सबसे बकवास गाना जो मैंने आज तक लिखा है। इसका कोई सिर-पैर नहीं है। हनी ने आगे कहा, ‘मेरा एक और गाना है.. ‘लुंगी डांस लुंगी डांस’। क्या है ये, पता नहीं। ‘पार्टी ऑल नाइट’- ऐसे ही पता नहीं क्या कर रहा था। लोग पता नहीं मुझे क्यों सिर पर बिठा रहे थे। मुझे उन गानों पर परफॉर्म करना पड़ता है तो मैं हंसता हूं अपने आप पर। 

बादशाह से मेरी दोस्ती नहीं है

हनी सिंह ने इस इंटरव्यू में रफ्तार और बादशाह से जुड़े सवाल पर भी बात की।हनी सिंह और बादशाह के बीच हुआ तनाव जगजाहिर है।  उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि बादशाह उनके लिए सिर्फ एक क्लाइंट है। एक समय पर ये जोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा रही थी। लेकिन झगड़ा हुआ और जोड़ी टूट गई। दोनो के फैंस के बीच भी जमकर दुश्मनी शुरू हो गई। एक कॉन्सर्ट के दौरान बादशाह को फैन्स ने हनी सिंह के नाम से टीज भी किया। यहां उन्होने जो जवाब दिया. वो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। हनी सिंह के कमबैक को लेकर कमेंट  बादशाह के कमेंट पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे थे।. हालांकि बाद में उन्होने माफी भी मांग ली। 

बादशाह से नाराज हैं हनी सिंह 

हनी सिंह से पूछा गया कि क्या उन्हें बादशाह से कोई गिला-शिकवा है ? तो उन्होंने कहा कि नाराजगी अपनों से होती है. परायों से या क्लाइंट से थोड़ी ना होती है।. वो मेरे लिए बस एक क्लाइंट थे।. हनी सिंह ने बताया वो बादशाह से आखिरी बार एक दोस्त की बर्थडे पार्टी पर मिले थे।. दोनों ने साथ में बियर पी और डांस भी किया।

रफ्तार ने पैर छूकर मांगी माफी

माफिया मुंडीर का नाम तो आपने सुना ही होगा। यो यो हनी सिंह, रफ्तार, बादशाह, इक्का, जे स्टार, अल्फाज, मनी अलूजा और निंजा का ये एक हिप-हॉप ग्रुप था। माफिया मुंडीर ने कई हिट गाने बनाए, लेकिन फिर ये ग्रुप टूट गया।. ग्रुप टूटने के बाद रफ्तार और बादशाह कई बार हनी सिंह के खिलाफ बोलते दिखे। रफ्तार के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा कि बादशाह माफिया मुंडीर का हिस्सा नहीं थे।. बादशाह से ज्यादा रफ्तार ने मेरे खिलाफ डिस ट्रैक निकाले हैं।. पर मेरे रफ्तार का सम्मान करता हूं।. वो सड़का से उठा टैलेंट है और उसे उठाने वाला ऊपरवाला है. मैंने सिर्फ उसे चुना, क्योंकि वो उसमें अच्छा टैलेंट है। हनी सिंह ने ये भी बताया कि एक बार रफ्तार अपनी पत्नी के साथ उन्हें फ्लाइट में मिले थे।. इस दौरान उन्होंने उनसे माफी भी मांगी थी। हनी सिंह कहते हैं कि जहां तक टैलेंट की बात है, मैं रफ्तार के बारे में एक बार फिर सोच लूं. लिल गोलू और इक्का के साथ मैं काम करूंगा. लेकिन बादशाह के साथ कभी नहीं. क्योंकि वो कभी भी माफिया मुंडीर का हिस्सा नहीं थे।