Himachal Pradesh Political Crisis Updates : CM से नाराजगी के चलते पूर्व सीएम बीरभद्र सिंह के बेटे ने दिया इस्तीफा

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद हिमाचल की कांग्रेस सरकार संकट में है। हिमाचल के राज्यसभा चुनाव में 9 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 

Himachal Pradesh Political Crisis Updates : CM से नाराजगी के चलते पूर्व सीएम बीरभद्र सिंह के बेटे ने दिया इस्तीफा

Himachal Pradesh Political Crisis Updates : राज्यसभा चुनाव में हार के बाद हिमाचल की कांग्रेस सरकार संकट में है। हिमाचल के राज्यसभा चुनाव में 9 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सुक्खू सरकार से नाराजगी जताई और कहा, "मुझे अपमानित किया गया। विधायकों को नजरंदाज किया गया, जिसका नतीजा कल दिखाई दिया। मैं आने वाले कुछ दिनों में हालात देखकर फैसला लूंगा। अब गेंद आलाकमान के पाले में है।"

वीरभद्र के नाम पर लड़ा गया चुनाव

हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि इस तरीके के घटनाक्रम होना बहुत गलत है। जो भी हुआ है वो बहुत चिंताजनक है। जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। जनता ने कांग्रेस को चुना है। विक्रमादित्य ने कहा कि "चुनाव स्वर्गीय पिता वीरभद्र के नाम पर लड़ा गया। चुनाव जीता। उनकी मूर्ति के लिए 2 गज जमीन नहीं दे पा रही है सरकार। सरकार रहे ना रहे, फर्क नहीं पड़ता। अब हम हालात देखकर आने वाले दिनों में फैसला लेंगे।"

दिक्कत कांग्रेस से नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री से

कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस हाईकमान से बात की और मुख्यमंत्री सुक्खू को पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा, "दिक्कत कांग्रेस से नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से है। उन्हें हटाया जाता है तो मैं वापस आने को तैयार हूं।"

ये भी पढ़ें-Himachal Government Floor Test : हिमाचल की कांग्रेस सरकार खतरे में, भाजपा नेता राज्यपाल से मिले

विधानसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

इस बीच विधानसभा स्पीकर ने भाजपा के 11 विधायकों को सदन से निष्कासित कर दिया है। इनमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी शामिल हैं। जयराम ठाकुर बुधवार सुबह गवर्नर से मिले और फ्लोर टेस्ट की मांग की थी। विधानसभा से भाजपा के विधायकों के निष्कासन के बाद मार्शल बुलाकर जबरन बाहर निकालने की कोशिश की गई। इसको लेकर हंगामा हो गया। जिसके बाद स्पीकर कुलदीप पठानिया ने सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।