Govinda News:गोविंद के पैर में लगी गोली, अस्पतला में हुए भर्ती

बॉलीवुड एक्टर गोविंद के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। गोविंद गोली लगने से घायल हो गए है। एक्टर के पैर में गोली लग गई है जिससे वो घायल हो गए है। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि फिलहाल एक्टर अब खतरे से बाहर है।

Govinda News:गोविंद के पैर में लगी गोली, अस्पतला में हुए भर्ती

Govinda News: बॉलीवुड एक्टर गोविंद के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। गोविंद गोली लगने से घायल हो गए है। एक्टर के पैर में गोली लग गई है जिससे वो घायल हो गए है। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि फिलहाल एक्टर अब खतरे से बाहर है। 

कैसे लगी गोविंद को गोली

जानकारी के मुताबिक एक्टर घर पर अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे इस दौरान ये हादसा हुआ। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर्स ने बताया कि वो खतरे के बाहर है। हॉस्पिटल में उनकी पत्नी सुनीता मौजूद है। खबरों के अनुसार पैर में गोली लगने से गोविंद का काफी खून बहा था जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी। 

प्रोग्राम में शामिल होने के लिए कोलकाता होने वाले थे रवाना 

जैसे ही गोविंदा के पैर में गोली लगने की खबर सामने आई हर कोई हैरान परेशान हो गया है। वहीं गोविंद के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया है कि वे एक प्रोग्राम के लिए कोलकाता जा रहे थे। उनकी सुबह 6 बजे की फ्लाइट थी। वो सामान पैक कर रहे थे वहीं अलमीरा मेंपिस्टल रखते हुए मिस फायरिंग हो गई और उनके घुटने के नीचे गोली लग गई। जिसके बाद उन्हें फौरन अंधेरी के अस्पताल ले जाया गया। गोली निकाल ली गई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। घबराने की कोई बात नहीं है।