G20 Summit 2023: जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत तैयार, जाने क्या है G20 ?

G20 Summit 2023: भारत अगले महीने 9 और 10 सितंबर की तारीख को देश की राजधानी दिल्ली में G20 शिखर होने जा रहा है। यह यूरोपियन यूनियन और 19 देशों का एक अनौपचारिक समूह है।

G20 Summit 2023: जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत तैयार, जाने क्या है G20 ?

G20 Summit 2023:भारत अगले महीने 9 और 10 सितंबर की तारीख को देश की राजधानी दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन (G20 summit) की मेजबानी करने जा रहा है। यह समिट दिल्ली के प्रगति मैदान (Pragati Maidan) के नव निर्मित स्टेट ऑफ आर्ट कंवेंशन कॉप्लेक्स (State of Art Convention Complex) में आयोजित होगा। भारत वसुधैव कुटम्बकम यानी “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” की प्रेरणा के साथ अपनी अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन करने जा रहा है।

क्या है G20 ?

जी-20  यूरोपियन यूनियन (European Union) और 19 देशों का एक अनौपचारिक समूह है। इसका गठन साल 1999 में हुआ था। इसको ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (group of twenty) भी कहा जाता है। इसका पहला सम्मेलन दिसंबर 1999 में जर्मनी की राजधानी (Capital of germany) बर्लिन में हुआ था। साल 2008 में दुनिया ने भयानक मंदी का सामना किया था और इसी के बाद से यह तय किया गया कि साल में एक बार जी-20 राष्ट्रों के नेताओं की बैठक की जाएगी।

यह अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग (International economic cooperation) का मंच है। जो सभी अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय संरचना और उसके नियमों का निर्धारण करने के साथ मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कौन-कौन से देश हैं जी 20 के सदस्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of america), यूरोपियन यूनियन, ऑस्ट्रेलिया, भारत, चीन, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, अर्जेंटीना, फ्रांस, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, ब्राजील, कनाडा, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और दक्षिण अफ्रीका । जी -20 के सदस्य देशों व यूरोपीय संघ (European Union) के अतिरिक्त इस समूह के प्रत्येक अध्यक्ष अन्य अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को जी 20 बैठकों व सम्मेलनों में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं।

G-20 का  उद्देश्य

G-20 दुनिया की बड़ी और व्यवस्थित रूप से महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्थाओं को साथ लाता है। इसके सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85 फीसदी, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (International trade) का 75 फीसदी और दुनिया की दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्तमान में इस समूह का कोई स्थायी सचिवालय नहीं है।

भारत दिसंबर तक रहेगा अध्यक्ष

भारत G-20 का 30 नवंबर 2023 तक अध्यक्ष बना रहेगा जिसके नेता अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) हैं। 30 नवंबर के बाद भारत का बतौर अध्यक्ष इस संगठन का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होने वाले शिखर सम्मेलन के अलावा हम सब देख ही रहे हैं कि इस संगठन के तहत पूरे वर्ष मंत्रिस्तरीय बैठकें, शेरपा बैठकें, कार्य समूह और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कौन बनेगा अगला अध्यक्ष

भारत ने वर्ष 2023 में G20 की अध्यक्षता संभाली वहीं भारत से पहले वर्ष 2022 में इंडोनेशिया (Indonesia) के पास इसकी अध्यक्षता थी। लेकिन वर्ष 2024 में ब्राजील (Brazil) जी20 की अध्यक्षता और तमाम कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा। वहीं इसके बाद 2025 में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) इसकी मेजबानी करेगा।

रिपोर्ट- अभिषेक पाण्डेय