land dispute in Morena : मुरैना में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग और पथराव, कई घायल

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान पथराव और फायरिंग की गई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं।

land dispute in Morena : मुरैना में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग और पथराव, कई घायल

land dispute in Morena : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान पथराव और फायरिंग की गई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार नूराबाद थाना क्षेत्र के चौखूंटी गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बात फायरिंग और पथराव तक आ गई। इस फायरिंग और पथराव में कई लोग घायल हुए हैं।

लाइसेंसी बंदूकों से की गई फायरिंग

ये मामला मुरैना के नूराबाद इलाके के चौखुटी गांव का है। जहां एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाई है। 4 से 5 लोग घायल भी हुए हैं। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पथराव और फायरिंग करते हुए लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान की बात कही जा रही है।