Deepotsav in Ayodhya: अयोध्या में आज दीपोत्स, 50 देशों के राजदूत होंगे दीपोत्सव के गवाह

अयोध्या में आज यानी शनिवार को दीपोत्सव का आयोजन होगा। 7वीं बार राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे। पिछली बार 15 लाख 76 हजार दीप जलाने का रिकार्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुआ था। और इस बार 21 लाख दीपक जलाने का विश्व रिकार्ड बनेगा।

Deepotsav in Ayodhya: अयोध्या में आज दीपोत्स,   50 देशों के राजदूत होंगे दीपोत्सव के  गवाह

Deepotsav in Ayodhya: अयोध्या में आज यानी शनिवार को दीपोत्सव का आयोजन होगा। आज 7वीं बार राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे। पिछली बार 15 लाख 76 हजार दीप जलाने का रिकार्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुआ था। और इस बार 21 लाख दीपक जलाने का विश्व रिकार्ड बनेगा।

दीपोत्सव से पहले अयोध्या में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूप पुष्पक विमान से रामकथा पार्क में उतरेंगे। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ सहित दीपोत्सव में विदेशी राजनयिक भी शामिल होंगे। फूल बरसाकर उनका स्वागत किया जाएगा साथ ही उनकी आरती भी उतारेंगे।

ये भी पढ़ें- Diwali 2023: दीपोत्सव को लेकर अयोध्या सहित पूरे प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इस दौरान करीब 50 देशों के राजदूत दीपोत्सव के गवाह बनेंगे। 25 हजार से अधिक वालंटियर्स की ओर से 16X16 दीपक का ब्लॉक बनाया गया है। इसमें हर ब्लॉक में 256 दीपक सजाए गए हैं। एक वालंटियर 85 से 90 दीए

अवध विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया, "दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी वालंटियर्स और पदाधिकारी दीपोत्सव पहचान-पत्र के साथ घाटों पर मौजूद हैं। इसके अलावा सभी वालंटियर्स को सूती ड्रेस में रहने के निर्देश दिए गए हैं। घाटों पर 12 पर्यवेक्षक, 95 घाट प्रभारी, 1000 से अधिक समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। राम की पैड़ी को दीपोत्सव के लिए रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया रहा है। जिससे रात्रि में राम की पैड़ी का नजर ही कुछ और नजर आ रहा है।"