Karnatak News: कर्नाटक में हॉस्टल की लड़कियों से यौन शोषण, तीन आरोपी गिरफ्तार

छात्राओं को पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन के बाद नौकरी पाने के बहाने एक गवर्नमेंट गर्ल हॉस्टल में उनका यौन शोषण किया गया। इस मामले की रिपोर्ट शनिवार को दर्ज कराई गई।

Karnatak News: कर्नाटक में हॉस्टल की लड़कियों से यौन शोषण, तीन आरोपी गिरफ्तार

Karnatak News: कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में यौन शोषण की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। छात्राओं को  पैरामेडिकल कोर्स  में एडमिशन के बाद नौकरी पाने के बहाने एक गवर्नमेंट गर्ल हॉस्टल में उनका यौन शोषण किया गया। इस मामले की रिपोर्ट शनिवार को दर्ज कराई गई।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपियों ने गिरोह बनाकर कई नर्सिंग छात्राओं का शोषण किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आवासीय आवास के डी समूह कार्यकर्ता सुरेश, एक महिला नर्स चंदना और उसके प्रेमी विनय के रूप में की गई है।

यह पूरा मामला चिक्कमगलुरु जिले के कदुर पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्राओं को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया जाता था और बाद में उनका यौन शोषण किया जाता था। पुलिस ने बताया कि सुरेश ने हॉस्टल की लड़कियों को पैरामेडिकल कोर्स में दाखिला दिलाने का लालच दिया। उसने उन्हें विश्वास दिलाया कि परीक्षा के बाद उन्हें नौकरी मिल जाएगी।

लड़कियों को समझाने के बाद वह उनके माता-पिता से भी बात करता था और उन्हें भरोसा दिलाता था कि उनकी बेटियों को वो नौकरी जरुर दिलाएगा। सुरेश उन्हें चंदना के पास भेजता था, जो स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में काम करती है।

वह लड़कियों को स्वास्थ्य केंद्र में रुकवाती थी और उन्हें नशीली दवाएं मिलाकर पेय और भोजन देती थी। एक बार जब लड़क‍ियां बेहोश हो जातीं, तो चंदना का प्रेमी विनय उनका यौन शोषण करता था। जिन अभिभावकों को इस घोटाले के बारे में पता चला, उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से इस संबंध में कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।