Chief Minister Yogi: कांग्रेस, सपा और बसपा देश की समस्या तो भाजपा समाधान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर के शिकारपुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की अस्मिता को बचाने के लिए कई नारे दिए, जिसका कांग्रेस मजाक उड़ाया करती थी।कांग्रेस, सपा और बसपा देश की समस्या तो भाजपा समाधान

Chief Minister Yogi: कांग्रेस, सपा और बसपा देश की समस्या तो भाजपा समाधान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर के शिकारपुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की अस्मिता को बचाने के लिए कई नारे दिए, जिसका कांग्रेस मजाक उड़ाया करती थी। वहीं, सपा और बसपा उनका सपोर्ट करती थी। कांग्रेस, बसपा और सपा देश की तमाम समस्याओं की जड़ हैं, जबकि भाजपा इन समस्याओं का समाधान है।

सीएम ने कही ये बात 

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में आज लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान हो रहा है, जिसके परिणामों को लेकर हम निश्चिंत हैं। इस भाव के साथ पूरा देश एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्पित दिखायी दे रहा है। इसी के तहत दूसरे चरण के मतदान के लिए हम सभी से अपील करने आए हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक नई पहचान, दुनिया में सम्मान और आतंकवाद की समस्या से निजात दिलाई है। ऐसे में हमारा भी दायित्व है कि देश में तीसरी बार भी मोदी सरकार बनानी है।

पीएम को लेकर कही ये बात

देश में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और हाईवे-एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। बुलंदशहर भी गंगा एक्सप्रेसवे के साथ जुड़ रहा है। इससे प्रयागराज की दूरी मात्र 6 घंटे में तय की जा सकेगी। ऐसे में बुलंदशहर के लोग अगले साल महाकुंभ में स्नान के लिए सुबह जाएंगे और शाम को वापस लौट आएंगे। बुलंदशहर को अपना मेडिकल कॉलेज, वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी, आईआईटी, आईआईएम और एम्स मिलने जा रहे हैं।