Badaun Murder case Update : आरोपी की मां ने एनकाउंटर को सही ठहराया, कहा- जैसा किया, उसका अंजाम सही हुआ

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो मासूम भाइयों के हत्यारों की मां नाजरीन अपने बेटे साजिद के एनकाउंटर को लेकर कहा कि जैसा गलत किया, उसका अंजाम सही हुआ। साजिद और जावेद की मां नाजरीन ने पत्रकारों से बताया कि वह दोनों बच्चों की मौत से दुखी हैं।

Badaun Murder case Update : आरोपी की मां ने एनकाउंटर को सही ठहराया, कहा- जैसा किया, उसका अंजाम सही हुआ

Badaun Murder case Update : बदायूं के बाबा कॉलोनी में दो सगे भाइयों की उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंडी समिति पुलिस ने इस घटना के कुछ ही घंटों बाद रात को एक्शन लेते हुए एक आरोपी साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मासूम भाइयों के हत्यारे की मां नाजरीन अपने बेटे साजिद के एनकाउंटर को लेकर कहा कि जैसा गलत किया, उसका अंजाम सही हुआ। साजिद और जावेद की मां नाजरीन ने पत्रकारों से बताया कि वह दोनों बच्चों की मौत से दुखी हैं।

बच्चों की मौत से दुखी है आरोपी की मां

नाजरीन ने कहा, "मेरे बच्चे काफी समय से नाई की दुकान चला रह थे। शाखानू से बदायूं आकर सुबह से बाल कटिंग का काम करते थे। किसी से कोई पुरानी और नई रंजिश भी नहीं थी। घर में भी कोई कलेश नहीं था, फिर ऐसा क्यों किया, पता नहीं।" उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो किया है, वह सही है। जो गलत किया था, उसका अंजाम उसे मिला है। नाजरीन ने कहा, दूसरे बेटे जावेद की उन्हें कोई जानकारी नहीं है, कि वह कहां पर है।

ये भी पढ़ें-Badaun Murder Case : बदायूं में 2 बच्चों की हत्या, मां से आरोपी ने 5000 रुपए लिए थे उधार

आरोपी की दादी कुत्तन ने कहा कि इस घटना में जावेद बेकसूर है। साजिद ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। जावेद घर पर मिट्टी खोद रहा था। लेकिन वह इस घटना से अचंभित है। किसी से कोई दुश्मनी या बातचीत भी नहीं हुई, फिर भी ऐसी घटना हो गई। उधर, दोनों बच्चों की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि साजिद तो मारा गया, लेकिन जावेद अभी पकड़ा नहीं गया है। उनका मानना है कि अगर वह पकड़ा जाएगा, तो साजिश का पता चलेगा।

जावेद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

इस बीच पुलिस ने जावेद की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। जावेद की गिरफ्तारी से ही हत्या की वजह पता चल सकेगी। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम दो सगे भाइयों की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को ढेर कर दिया है।