Arun Govil Birthday: 66 साल के हुए अरुण गोविल, राम के किरदार के लिए नही थे रामानंद की पहली पसंद

12 जनवरी 1958 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्में अरुण गोविल आज 66 साल के हो गये है। उन्हें लोग उनके नाम से नही बल्कि प्रभु श्री राम के नाम से जानते है।

Arun Govil Birthday: 66 साल के हुए अरुण गोविल, राम के किरदार के लिए नही थे रामानंद की पहली पसंद

 Arun Govil Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री  के ऐसे अभिनेता जिन्हें उनके नाम से नही बल्कि लोग उन्हें प्रभु श्री राम के नाम से जानते है। 12 जनवरी 1958 को उत्तर प्रदेश के मेरठ (meerut )में जन्में अरुण गोविल आज 66 साल के हो गये है। महज 17 साल की उम्र में वो मायानगरी आ गए थे। सपनों के इस शहर में आकर अपना व्यवसाय शुरू किया। इसके साथ ही उन्हें एक्टिंग के लिए भी ऑफर मिलने लगे। वर्ष 1977 में उन्हें तारा बड़जात्या की फिल्म ‘पहेली’ में  काम करने का ऑफर मिला। ये उनकी डेब्यू फिल्म थी। 

कई फिल्मों में किया अभिनय 

इसके बाद अरुण ने ‘सावन को आने दो’, ‘सांच को आंच नहीं’, ‘इतनी सी बात’, ‘हिम्मतवाला’, ‘दिलवाला’, ‘हथकड़ी’, और ‘लव-कुश’ जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन, उन्हें लोकप्रियता 1987 में आएं टीवी शो 'रामायण' से ज्यादा मिली। भगवान राम के नाम से पूजे जाने वाले अरुण गोविल राम को ये किरदार इतनी आसानी से नहीं मिला था। 

रामानंद सागर की नही थे पहली पसंद 

बताया जाता है कि राम के किरदार के लिए वो रामानंद सागर की पहली पसंद नहीं थे।  एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वो रामायण के ऑडीशन के लिए सिलेक्ट नहीं किए गए थे। जब उन्होंने ऑडीशन दिया तो उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। अरुण ने बताया था कि रामानन्द सागर और उनके तीनों बेटों ने उनसे भरत और लक्ष्मण का किरदार निभाने की बात कही थी। लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान राम का किरदार निभाना है।

हालांकि, बाद में रामानंद सागर की टीम ने इस रोल के लिए किसी और को चुन लिया। लेकिन, चमत्कार तब हुआ जब कुछ दिनों बाद मेकर्स ने अरुण को दोबारा फोन किया और उन्हें दोबारा भगवान राम की भूमिका ऑफर हुई औऱ रामानंद सागर ने उन्हें टीवी के राम बनाने का फैसला ले लिया। दोनों के कोलैबोरेशन ने ऐसा रंग जमाया कि आज भी लोग उन्हें पूजते हैं। अरुण ने एक इंट्रव्यू मे बताया था कि भगवान राम का किरदार निभाने के बाद उन्हें कॉमर्शियल फिल्में ऑफर होना बंद हो गई थी। इतना ही नहीं राम के किरदार के कारण उनका खुलेआम घूमना भी मुश्किल हो गया था' । बात करें अगर व्रकफर्ट की तो हाल ही में उन्हें फिल्म ओएमजी 2 में नजर आयें थे।