MP Election 2023: भाजपा के अलावा किसी और को दिया वोट तो पाकिस्तान मे मनेगा जश्न-नरोत्तम मिश्रा

MP Election 2023: मध्य प्रदेश मे मतदान जारी है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनो का भविष्य मत पेटी मे आज कैद हो जाएगा। इस बीच खबर है कि एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा अटपटा सा बयान दिया है।

MP Election 2023: भाजपा के अलावा किसी और को दिया वोट तो पाकिस्तान मे मनेगा जश्न-नरोत्तम मिश्रा
Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक राज्य में लगभग 27.62 फीसद वोटिंग हुई है। इससे पहले सुबह 9 बजे तक 11 फीसदी मतदान हुआ था। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।
मतदाताओं ने पिछली बार कमलनाथ (Kamalnath) की 15 महीने और शिवराज (Shivraj) की साढ़े तीन वर्ष की सरकार को देखा है। उसी आधार पर जनता अपना फैसला सुना सकती है।
इस बार जहां कमलनाथ (Kamalnath) और दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) जैसे कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। तो वहीं भारतीय जनता पर्टी के खेमे मे हलचल कम नहीं है। बीजेपी नेता और एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam mishra) ने कहा है कि भाजपा के अलावा अगर किसी और पार्टी को वोट दिया तो पाकिस्तान में जश्न मनेगा। 
भाजपा प्रत्याशी के बेटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा
इंदौर से भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ चुनाव लड़ रहीं है। अभी वोटिंग खत्म भी नहीं हुई थी कि उनके बेटे ने कुछ कांग्रेसी कार्य कर्ताओं की पिटाई कर दी। जानकारी मिलने पर फरियादी ने थाने जाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।