PM Modi In Pilibhit : पीलीभीत पहुंचे पीएम मोदी, बोले- पूरी दुनिया में बज रहा भारत का डंका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पीलीभीत में चुनावी जनसभा करने पहुंचे हैं। 10 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका है जब पीएम मोदी यहां पहुंचे हैं।

PM Modi In Pilibhit : पीलीभीत पहुंचे पीएम मोदी,  बोले- पूरी दुनिया में बज रहा भारत का डंका

PM Modi In Pilibhit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पीलीभीत में चुनावी जनसभा करने पहुंचे हैं। 10 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका है जब पीएम मोदी यहां पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उनका स्वागत किया यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बांसुरी भेंट की। भाजपा ने यहां से जितिन प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है।

वरुण गांधी ने भाजपा के कार्यक्रम से बनाई दूरी

भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने कहा कि मोदी के नाम की दुनिया में धूम है। हम सभी उनके 'विकसित भारत' के सपने को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। जिले के सांसद वरुण गांधी की पीलीभीत से दूरी बरकरार है। वह प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा में नहीं पहुंचे। इससे पहले वह प्रबुद्ध सम्मेलन में भी शामिल नहीं हुए थे।

भारत ग्लोबल पावर बनने की ओर अग्रसर 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि स्वतंत्र भारत एक ग्लोबल पावर बनने की ओर अग्रसर है। कहा कि गुरुनानक देव का जन्म जिस भूमि पर हुआ, उस करतार पुर कॉरिडोर का निर्माण मोदी के नेतृत्व में हुआमुख्यमंत्री ने कहा कि कोई सोचता था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संभव हुआ है। आज यहां सुरक्षा है तो समृद्धि भी है। आजीविका है तो आस्था का सम्मान भी हो रहा है। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने जनसभा को संबोधित किया। भाजपा ने पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को चुना है। इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व 1996 से वरुण गांधी या उनकी मां मेनका गांधी ने किया है।

दुनिया में बज रहा भारत का डंका 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने देशवासियों को नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कहा कि आज से चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो गई है। देशभर में शक्ति उपासना की धूम मची है। हर कोई भक्ति में डूबा हुआ है, शक्ति उपासना में जुटा हुआ है। कुछ ही दिन में बैसाखी भी आने वाली है, मैं आपको बैसाखी की भी शुभकामनाएं देता हूं। मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह आपके वोट की ताकत है। आपके वोट से मजबूत सरकार बनी है। भाजपा सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी से काम नहीं है। जब नीयत सही होती है। हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं।