Winter Weather: दिल्ली, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, यूपी में सबसे सर्द रहा कानपुर शहर

दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्य भीषण ठंड की चपेट में हैं। शीतलह और गलन से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अभी इस कड़ाके की ठंड से अभी कुछ और दिन राहत नहीं मिलेगी।

Winter Weather: दिल्ली, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, यूपी में सबसे सर्द रहा कानपुर शहर

Winter Weather: देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्य भीषण ठंड की चपेट में हैं। शीतलह और गलन से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अभी इस कड़ाके की ठंड से अभी कुछ और दिन राहत नहीं मिलेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 20 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से एक डिग्री ज्यादा है। वहीं आईएमडी ने अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है। इसमें कहा गया है कि यह अधिक ठंडे दिन होने वाले है। 

शीतलहर और गलन ने बढ़ाई कपकपी 

मौसम विभाग ने शनिवार यानि 20 जनवरी को 18 राज्यों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कोल्ड वेव यानी शीतलहर का रेड अलर्ट है। इन राज्यों में 21 जनवरी तक शीतलहर और गलन से कपकपी बढ़ेगी। इन तीन राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में कोल्ड-डे से सीवियर कोल्ड-डे की स्थिति है। उत्तर प्रदेश के 45 शहरों और बिहार के 38 जिलों में आज कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया गया है। दोनों राज्यों में 24 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

यूपी में सबसे सर्द रहा कानपुर शहर 

उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। बीते दिन यानि 19 जनवरी का दिन लखनऊ में शिमला से ज्यादा ठंड रहा। जहां शिमला में अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं लखनऊ में 12.9 डिग्री रहा है। यूपी में कानपुर शहर सबसे सर्द रहा। यहां पारा 2.4°C रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, भीषण ठंड से आज भी राहत मिलने के आसार नहीं है। यूपी के 16 शहरों में कोल्ड-डे का रेड अलर्ट और 29 शहरों में ​​​​ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज यानि शनिवार को भी सर्द हवाएं चल रहीं हैं। 31 जनवरी तक ऐसी ही ठंड पड़ सकती है। 26 जनवरी के बाद पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बारिश की संभावना भी है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में लगातार गिर रहा तापमान

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश और राजस्थान में तापमान लगातार गिर रहा है।  मध्य प्रदेश के कई शहरों में पिछले दो दिन से कंपकंपी बढ़ गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में आज 8-10 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। राजस्थान के जयपुर में 19 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में आज सुबह का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं कुछ शहरों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर गाड़ियों का चलना मुश्किल हो गया।