Varanasi Lok Sabha election vote counting 2024 : वाराणसी में पीएम मोदी 6 हजार वोट से पीछे

यूपी की 80 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। अमेठी से स्मृति ईरानी, कैसरगंज से करण भूषण और गोरखपुर से रवि किशन, मिर्जापुर से अनुप्रिया भी लगातार बढ़त बनाए हैं। बदायूं से शिवपाल का बेटा आदित्य पिछड़ रहा है।

Varanasi Lok Sabha election vote counting 2024 : वाराणसी में पीएम मोदी 6 हजार वोट से पीछे

Varanasi Lok Sabha election vote counting 2024 : यूपी की 80 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। अमेठी से स्मृति ईरानी, कैसरगंज से करण भूषण और गोरखपुर से रवि किशन, मिर्जापुर से अनुप्रिया भी लगातार बढ़त बनाए हैं। बदायूं से शिवपाल का बेटा आदित्य पिछड़ रहा है। वहीं, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ पीछे चल रहे हैं। यहां धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं। मेरठ में अरुण गोविल 7 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, कैराना से चंद्रशेखर आजाद 18 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

पहले राउंड की काउंटिंग पूरी

  • राजनाथ सिंह को 5461 वोट मिले
  • रविदास मल्होत्रा को 2979 वोट मिले
  • सरवर मालिक को 388 वोट मिले
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीछे चल रहे हैं। अजय राय ने 6 हजार वोटों की बढ़त बनाई है। 
  • लखनऊ से राजनाथ सिंह पीछे चल रहे हैं। रविदास महरोत्रा ने उन पर 5 हजार वोटों की बढ़त बना ली है।
  • सुल्तानपुर से मेनका गांधी 3 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।
  • मैंनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आगे चल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
  • अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी अवध प्रसाद आगे चल रहे हैं।