Unnao News: उन्नाव में नदी में नहाने गए 4 बच्चों की हुई मौत, 1 अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गंगा में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में नहाने गए। जिसमें चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Unnao News: उन्नाव में नदी में नहाने गए 4 बच्चों की हुई मौत, 1 अस्पताल में भर्ती

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गंगा में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में नहाने गए। जिसमें चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार बच्चों की मौत के बाद गांव में अफरा - तफरी मच गई। घटना का सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

नहाने गए बच्चों की डूबने से हुई मौत

जानकारी के मुताबिक जनपद बहराइच के पुरवा थाना क्षेत्र के कैसरगंज के रहने वाले, जैनब बानो (5), नाजिया (10), राज बाबू (7) पुत्रगण सलमान, नाजिर (10) और रियाज (8) आज शनिवार सुबह साढ़े सात बजे एक साथ जाजमऊ के चंदन घाट में गंगा नहाने गए थे, इसी दौरान वे नहाते नहाते गहरे पानी में चले गए। वहीं इस दौरान राज बाबू, नाजिया बानो, नजीर और रियाज डूब गए।हालांकि जैनब बानो को वहां मौजूद लोगाें ने बचा लिया। वहीं अन्य चार बच्चों को भी नदी से निकाला गया।
वहीं सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच और चारों बच्चों को जाजमऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन सब को कानपुर के काशीराम अस्पताल रेफर कर दिया। वहां अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया मना

घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले में कोहराम मच गया। वहीं जब दोपहर के बाद घटना की जानकारी गंगा घाट कोतवाली पुलिस को हुई तो पुलिस ने शवाें का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। जिसपर परिजनों ने इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस अभी परिजनों से बात कर रही है और उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है।