UP MLA's Visit to Ayodhya : 11 फरवरी को अयोध्या जाएंगे UP के सभी विधायक, सुबह 8 बजे बस से होंगे रवाना

यूपी विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद 11 फरवरी को सभी विधायक राम लला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे।

UP MLA's Visit to Ayodhya : 11 फरवरी को अयोध्या जाएंगे UP के सभी विधायक, सुबह 8 बजे बस से होंगे रवाना

UP MLA's Visit to Ayodhya : अयोध्या में 22 जनवरी को हुई राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही लोगों का आवागमन जारी है। हर रोज अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ राम लला की झलक पाने और उनके भव्य मंदिर को देखने के लिए आ रही है। देश ही नहीं विदेशों से भी भक्त भगवान राम के दर्शन के लिए आ रहे हैं। इसी बीच खबर थी कि यूपी विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद सभी विधायक भी राम लला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जा सकते हैं। इसी को लेकर आज एक जानकारी सामने आई है।

11 फरवरी को राम लला के करेंगे दर्शन

उत्तर प्रदेश के सभी विधायक 11 फरवरी को राम लला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे। विधायकों के साथ विधानसभा स्पीकर भी होंगे। सभी विधायक 11 फरवरी की सुबह 8 बजे बस से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। जानकारी के अनुसार विधायक अपने साथ अपनी पत्नियों को भी ले जा सकेंगे।