Ayodhya e- rickshaw accident: अयोध्या में ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, अन्य घायल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। यूपी के अयोध्या में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। लखनऊ गोरखपुर हाइवे पर ई-रिक्शा को एक ट्रक ने टक्कर मार दिया है।

Ayodhya e- rickshaw accident: अयोध्या में ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, अन्य घायल

Ayodhya e-rickshaw accident: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। यूपी के अयोध्या में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। लखनऊ गोरखपुर हाइवे पर ई-रिक्शा को एक ट्रक ने टक्कर मार दिया है। जिससे रिक्शा सवार एक आदमी की मौके पर मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है।

अयोध्या दर्शन के लिए आये थे

जानकारी के मुताबिक रिक्शा सवार सभी लोग अयोध्या दर्शन के लिए आए थे। जहां अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रघुकुल रेस्टोरेंट के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर ई-रिक्शा को ट्रक ने तेजी से टक्कर मार दिया। बताया जा रहा है कि ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा वहीं पर पलट गई। जिससे रिक्शा में सवार सभी छह लोगों को गंभीर चोट आयीं। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को और दर्शन नगर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां डाक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत बताया है। वहीं अन्य सभी घायलों का इलाज चल रहा है।