kaushambi Accident : हाईटेंशन लाइन से DJ में उतरा करंट, बारात में नाचते समय तीन लोगों की मौत

कौशांबी के कोखराज थाना के उसरे गांव में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। जहां बारात में डीजे गाड़ी में हाईटेंशन लाईन से के छूने से DJ में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से 2 सगे भाईयों समते 3 लोगों की मौत हो गई जबकी 3 लोग झुलस गए।

kaushambi Accident : हाईटेंशन लाइन से DJ में उतरा करंट, बारात में नाचते समय तीन लोगों की मौत

kaushambi Accident : कौशांबी के कोखराज थाना के उसरे गांव में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। जहां बारात में डीजे गाड़ी में हाईटेंशन लाईन से के छूने से DJ में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से 2 सगे भाइयों समते 3 लोगों की मौत हो गई जबकी 3 लोग झुलस गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

करंट लगने से 2 भाईयों की मौत

घटना की सूचान पुलिस को दी गई। मौके पर पंहुची पुलिस ने शवों को कब्जे में लकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घयालों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। खबरों के अनुसार आंधी के कारण हाईटेंशन तार झूल कर काफी नीचे आ गई थी। जिसकी वजह से तार डीजे के ऊपर लगी छतरी में छू गया और ये हादसा हो गया।

डीजे ऑपरेटर का काम करते थे

कौशांबी थाना क्षेत्र के दुल्हनियांपुर गांव के रहने वाले पिंटू की शादी कोखराज थाना क्षेत्र के उसरे गांव निवासी अमृता प्रजापति से तय हुई थी। शनिवार रात बैंड-बाजे के साथ बारात घर से निकली। बाराती डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए बाराती दुल्हन के घर की तरफ बढ़ रहे थे। बारात दुल्हन के घर से कुछ ही दूर पहुंची थी, तभी तेज आंधी के साथ बरसात होने लगी। इस बीच, हाईटेंशन लाइन लटक कर काफी नीचे आ गई। और बारात के साथ चल रही डीजे गाड़ी से टच हो गई। इससे गाड़ी में करंट उतर गया। 

3 लोग करंट लगने से झुलसे

हादसे में सगे भाई राजेश, रवि पुत्र राम भवन और डीजे पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। और 3 बाराती झुलस भी गए। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

दोनों घर में मातम का माहौल

थाना प्रभारी इंद्रदेव ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हाईटेंशन लाइन से घटना हुई है। तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं तीन लोग घायल हैं। पीड़ित परिवार से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हादसे के बाद से शादी वाले दोनों घर में मातम का माहौल है।