Today big news: आज की बड़ी खबरों में सबसे पहले बताएंगे मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केम पर सुनवाई आज ,साथ आज की बड़ी खबरों से भी आपको रूबरू कराएंगे।

Today big news: आज की बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं जिसमें से पहले बात करते है कल की बड़ी खबरों की। देश में इन दिनों एक देश-एक चुनाव के मुद्दे पर राजनीति गरम है। विपक्ष लगातार एक देश-एक चुनाव का विरोध कर रहा है।

Today big news: आज की बड़ी खबरों में सबसे पहले बताएंगे मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केम पर सुनवाई आज ,साथ आज की बड़ी खबरों से भी आपको रूबरू कराएंगे।

Today big news: आज की बड़ी खबरों में सबसे पहले बताएंगे मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केम पर सुनवाई आज साथ ये भी बताएंगे सीएम एमके स्टालिन के बेटे  पर FIR दर्ज, साथ ही अन्य बड़ी खबरों से भी आपको रूबरू कराएंगे।

1-मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केम पर सुनवाई आज

इलाहाबाद हाईकोर्ट मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद भूमि पर पूजा का अधिकार देने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर आज सुनवाई करेगा। आज हाईकोर्ट में पूजा का अधिकार देने समेत पूरी भूमि का अधिग्रहण कर ट्रस्ट बनाने और हिंदुओं को पूजा की छूट देने की मांग को लेकर सुनवाई होगी। 
आपको बतादें यह मामला दो अलग-अलग धर्मों से जुड़ा है। याची का कहना है कि जहां शाही ईदगाह है वहीं पर कंस का कारागार था, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। याचिका में कहा गया है कि, मंदिर को तोड़कर वहां पर शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण कराया गया है। इसी विवाद पर यह जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में शाही ईदगाह परिसर को हिंदुओं को सौंपे जाने की मांग की गई है।

2- सीएम एमके स्टालिन के बेटे  पर FIR दर्ज, उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म को लेकर दिया था विवादित बयान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज की गई है। यह FIR एक वकील ने दर्ज कराई है। उदयनिधि स्टालिन ने बीते दिन सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की थी। उदयनिधि ने कहा था कि  "मच्छर, डेंगू, फीवर, मलेरिया और कोरोना ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका केवल विरोध नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें खत्म करना जरूरी होता है।"
सनातन धर्म का इतिहास हजारों साल पुराना है। भारत को सनातन यानि हिंदू राष्ट्र भी कहा जाता है।  भारत में सनातन धर्म के मानने वालों की संख्या बहुत है।  ऐसे में सनातन धर्म को लेकर उदयनिधि के विवादित बयान से सनातन धर्म के मानने वालों की भावना को गहरी चोट पहुंची है।

3- राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के  नीमच में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर है। जहां राजनाथ सिंह नीमच के दशहरा मैदान में आयोजित आमसभा और जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। और BJP की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।  इस मौके पर रक्षा मंत्री के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई केंद्रीय मंत्री और नेता नीमच के दशहरा मैदान में मौजूद रहेंगे। इसके बाद राजनाथ सिंह उदयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में इसी साल 2023 में ही विधान सभा चुनाव होने वाले है। इसी के मद्दे नज़र पार्टी को मजबूत करने के लिए भाजपा ने तैयार शुरू कर दी है।  जिसको लेकर यह जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश के 5 जिलों से निकाली जाएगी। इनमें से चौथे नंबर की यात्रा की शुरुआत नीमच से होगी। वहीं जानकारी के मुताबिक, नीमच का इतिहास अपने आप में अलग है। यहीं से स्वतंत्रता की पहली गोली चली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडिकल कॉलेज जैसी सौगात दी है। जल्द ही जिले में गांधी सागर का पानी लाने की योजना बनाई है।  जो मूर्त रूप लेगी। बता दें कि यह जनआशीर्वाद यात्रा जावद, मनासा होती हुई मंदसौर जिले के गांधी सागर तथा गरोठ जाएगी।


4-यूपी के बाराबंकी में गिरी 3 मंज़िला इमारत, 2 की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

यूपी के बाराबंकी में बीती रात एक 3 मंजिला इमारत ढह गई. इस हादसे में अबतक दो लोगों की मौत की खबर मिली है। इस हादसे में 16 लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही NDRF - एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। और बचाव अभियान शुरू किया।  रेस्क्यू मिशन के दौरान 12 लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है।  8 गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। खबर लिखे जाने तक 4 लोग मलबे में अभी भी दबे हैं इन्हें निकालने की कवायद जारी थी। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ।

5- एशिया कप का पांचवां मुकाबला आज ,भारत और नेपाल होंगे आमने-सामने

एशिया कप के पांचवें मुकाबले में आज भारत और नेपाल की टीमें आमने-सामने होंगी। श्रीलंका के कैंडी स्थित पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला आज यानि चार सितंबर को खेला जाएगा।  भारत, नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली बार खेलने जा रहा है। वहीं इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का यह दूसरा मैच है।  इससे पहले भारत  और पाकिस्तान का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।  वहीं नेपाल की बात करें तो उसे अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 238 रन से हार का सामना करना पड़ा था।