IPL 2024 : इतिहास का सबसे महंगा कप्तान बना ये खिलाड़ी!

इस समय आइपीएल का फीवर अपने चरम पर है। होली की खुमारी अब भले ही लोगों के सिर से उतर गई हो लेकिन अभी इंडियन प्रीमियर लीग की खुमारी क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहीं है। देश के हर कोने में चर्चा सिर्फ आईपीएल की ही हो रही है।

IPL 2024 : इतिहास का सबसे महंगा कप्तान बना ये खिलाड़ी!

IPL 2024: इस समय आइपीएल का फीवर अपने चरम पर है। होली की खुमारी अब भले ही लोगों के सिर से उतर गई हो लेकिन अभी इंडियन प्रीमियर लीग की खुमारी क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहीं है। देश के हर कोने में चर्चा सिर्फ आईपीएल की ही हो रही है। देश के बाहर भी इस लीग की बातें लोग खूब कर रहे हैं। मसलन, लीग का बजट कितना है, किस खिलाड़ी को कितने पैसे मिल रहे हैं वगैरह वगैरह। ऐसे में अगर आपसे पूछा जाए की आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा कप्तान कौन है तो सबसे पहले आपके दिमाग में कौन सा नाम आएगा ?  एमएस धोनी या रोहित शर्मा या फिर हार्दिक पाण्डेय। लेकिन हम कहे इसमें से कोई नहीं,  यही नहीं अगर यह भी कहें की कोई इंडियन प्लेयर नही है तो आप चौंक जाएंगे। चलिए दिमाग पर जोर डालना छोड़िए हम आपको बताते है सबसे महंगे कप्तानों के बारे में..

कौन है सबसा महंगा कप्तान

संजू सैमसन

सबसे पहला नाम संजू सैमसन का है। साल 2023 के ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को रिलीज कर दिया था, लेकिन IPL 2023 के ऑक्शन में RR ने उन्हें 14 करोड़ रुपये की राशि में दोबारा खरीदा और उन्हें कप्तान बनाए रखने का भी फैसला लिया था। 

हार्दिक पांड्या

उसके बाद नाम आता है हार्दिक पांड्या का। हार्दिक पिछले 2 सीजन से गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें 15 करोड़ की राशि देकर गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर लिया है। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात ये है कि मुंबई ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तान बना दिया है।

ऋषभ पंत

इस लिस्ट में अगला नाम है ऋषभ पंत का.विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने 2022 के ऑक्शन में 16 करोड़ रुपये में खरीदा था. उससे पहले उन्हें मिलने वाली राशि 15 करोड़ थी. उनकी कप्तानी में पिछले दोनों IPL सीजन में दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाए हैं।

के.एल. राहुल

अगला नाम है  के एल राहुल का..IPL 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने लीग में कदम रखा। उन्होंने केएल राहुल को 17 करोड़ रुपये में में खरीदकर टीम का कप्तान बनाया था। उनकी कप्तानी में लखनऊ 2022 और 2023 में प्लेऑफ में पहुंची है, लेकिन अभी तक टीम चैंपियन नहीं बन पाई है।

पेट कमिंस

वही सबसे महंगे कप्तान की बात करें तो वो नाम है ऑस्ट्रेलियाई विश्व विजेता टीम के कप्तान पेट कमिंस का.ऑस्ट्रेलियाई टीम के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस को IPL 2024 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये की राशि देकर अपने साथ जोड़ा था। कमिंस को IPL 2024 में SRH की कप्तानी सौंपी गई है, जिसके कारण वो आधिकारिक रूप से आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे कप्तान बन गए हैं। 

एमएस धोनी

वही एमएस धोनी की बात करें तो  धोनी को चेन्नई के कप्तान के रूप में 12 करोड़ रुपये मिलते थे। धोनी चेन्नई के साथ सीजन वन से जुड़े हुए हैं। इस सीजन में धोनी की जगह चेन्नई की कमान ऋतुराज गायकवाड के हाथों में है। लेकिन एमएस के मुकाबले ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान के रूप में आधी रकम ही मिलेगी। दरअसल गायकवाड़ को चेन्नई ने साल 2022 में 6 करोड़ रुपये में रिटेन कर लिया था। इसलिए चेन्नई के नए कप्तान को उनके पुराने कैप्टन के मुकाबले आधी रकम से संतोष करना पड़ेगा।इस रकम की तुलना अगर IPL की बाकी  नौ टीमों के कप्तानों को मिलने वाली फी से करें तो यह सबसे कम बैठता है। मतलब यह कहा जा सकता है कि ऋतुराज गायकवाड़ IPL 2024 सीजन के सबसे 'सस्ते' कप्तान हैं। लेकिन साथ ही वो IPL हिस्ट्री के सबसे सफल फ्रेंचाइजी के कप्तान भी हैं। अब उनके सिर धोनी की लेगेसी को आगे बढ़ाने का दबाव भी है।